दिल्ली

लैंगिक भेदभाव को रोकने दिल्ली मेट्रो की नई पहल, 347 स्टेशनों पर ट्रांसजेंडरों के लिए...

सुजीत गुप्ता
29 Aug 2021 8:08 AM GMT
लैंगिक भेदभाव को रोकने दिल्ली मेट्रो की नई पहल, 347 स्टेशनों पर ट्रांसजेंडरों के लिए...
x

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर ट्रांसजेंडरों के खिलाफ लैंगिक भेदभाव को रोकने के लिए दिल्ली मेट्रो ने ट्रांसजेंडर यात्रियों को एक बड़ा तोहफा देते हुए मेट्रो स्टेशनों पर टॉयलेट की सुविधा प्रदान करने का फैसला लिया है। मेट्रो स्टेशनों पर दिव्यांग यात्रियों के लिए बनाए गए इन टॉयलेट्स का इस्तेमाल अब ट्रांसजेंडर यात्री भी कर सकेंगे। डीएमआरसी की ओर से किए गए ट्वीट के अनुसार, दिल्ली मेट्रो ने ट्रांसजेंडर यात्रियों को अपने स्टेशनों पर अलग शौचालयों के इस्तेमाल की अनुमति देने का प्रावधान किया है, जो अब तक केवल दिव्यांगजनों के लिए थे।


फिलहाल दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों पर ऐसे 347 डेडिकेटेड टॉयलेट हैं। इन टॉयलेट के बाहर अब 'दिव्यांगजन' और 'ट्रांसजेंडर' के प्रतीकों के साथ द्विभाषी संकेत (अंग्रेजी और हिंदी दोनों) में बोर्ड लगाए गए हैं। इसके बाद अब कोई भी ट्रांसजेंडर इन टॉयलेट का इस्तेमाल कर सकता है।

अधिकारी ने कहा कि ट्रांसजेंडर्स के लिए एक अलग टॉयलेट के इस प्रावधान के अलावा, कोई भी ट्रांसजेंडर जो स्वयं की पहचान के अनुसार लिंग आधारित शौचालय का उपयोग करना चाहता है, वह भी ऐसा करना जारी रखेगा। ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019 की धारा 22 के प्रावधान भी सार्वजनिक शौचालय सुविधाओं सहित सभी सार्वजनिक भवनों में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए पर्याप्त कल्याणकारी उपायों को अनिवार्य बनाते हैं।



Next Story