दिल्ली

Parikrama restaurant Connaught Place : कनॉट प्लेस के परिक्रमा रेस्टोरेंट के टॉप फ्लोर पर लगी आग, 6 फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं

Shiv Kumar Mishra
2 April 2022 6:18 PM IST
Parikrama restaurant Connaught Place : कनॉट प्लेस के परिक्रमा रेस्टोरेंट के टॉप फ्लोर पर लगी आग, 6 फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं
x

इस वक्त दिल्ली के कनॉट प्लेस से बड़ी खबर आ रही है. यहां परिक्रमा रेस्टोरेंट के टॉप फ्लोर पर आग लग गई है. घटना की सूचना तत्काल प्रभाव से फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. साथ ही घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं.

बता दें कि कनॉट प्लेस स्थित परिक्रमा रेस्टोरेंट काफी नामी गिरामी है. हादसे के तुरंत बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. हालांकि अभी किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिल सकी है.

बता दें कि हाल ही में दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में बड़ा हादसा हो गया था. यहां देर रात झुग्गियों में आग लग गई थी. हादसे में 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया था. इस घटना पर पीएम मोदी ने भी दुख जताया था. वहीं सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीड़ितों की मदद का ऐलान किया था.

Next Story