दिल्ली

दिल्ली में औरंगजेब रोड पर लगा बाबा विश्वनाथ मार्ग का पोस्टर, तनाव बढ़ाने की साजिश

Sakshi
20 May 2022 4:47 AM GMT
दिल्ली में औरंगजेब रोड पर लगा बाबा विश्वनाथ मार्ग का पोस्टर, तनाव बढ़ाने की साजिश
x
उत्तर प्रदेश के बनारस से चला ज्ञानवापी मस्जिद विवाद आगरा, मथुरा, कर्नाटक, औरंगाबाद के बाद देश की राजधानी के लुटियन जोन तक पहुंच गया है।

उत्तर प्रदेश के बनारस से चला ज्ञानवापी मस्जिद विवाद आगरा, मथुरा, कर्नाटक, औरंगाबाद के बाद देश की राजधानी के लुटियन जोन तक पहुंच गया है। इस मुद्दे पर देश की संसद के बिल्कुल करीब भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने तूल देने की कोशिश की है। युवा मोर्चा के लोगों ने दिल्ली सरकार के इजाजत के बगैर औरंगजेब लेन पर बाबा विश्वनाथ मार्ग का पोस्टर लगा दिया है। युवा मोर्चा की इस हरकत के बाद यह बताने की जरूरत नहीं है कि इसे कौन तूल दे रहा है।

दिल्‍ली के औरंगजेब रोड लेन पर बाबा विश्‍वनाथ मार्ग का पोस्‍टर लगाने की घटना के बाद योगी सरकार के भी कान खड़े हो गए हैं। ज्ञानवापी मस्जिद पर बढ़ते ​विवाद और तनाव को देखते हुए जुमे की नमाज से पहले उत्तर प्रदेश में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। वहीं मुस्लिम धर्मगुरुओं ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है। यूपी सरकार ने गुरुवार को एक हाई लेवल मीटिंग के बाद यह फैसला लिया। मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने अपील की है कि मुस्लिम किसी तरह का प्रदर्शन न करें। उन्होंने कहा कि हमें अपने मुल्क के कानून पर पूरी तरह से भरोसा रखना है।

दिल्ली में बाबा विश्वनाथ मार्ग का पोस्टर लगाने वाले दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष ने कहा कि आज हम औरंगजेब लेन का नाम बाबा विश्वनाथ मार्ग करने की मांग लेकर आए हैं। दरअसल, वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे के दौरान शिवलिंग मिलने का मामला कोर्ट में लंबित है। शुक्रवार को भी इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट से लेकर बनारस सिविल कोर्ट में सुनवाई होनी है। काशी से शुरू हुआ विवाद अब दिल्ली तक पहुंच गया है। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली स्थित औरंगजेब लेन पर बाबा विश्वनाथ मार्ग का पोस्टर चस्पा कर दिया। दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष वासु रूखड़ ने औरंगजेब लेन पर बाबा विश्वनाथ मार्ग का बैनर लगाने के बाद कहा कि औरंगजेब इस देश के लिए कलंक था।

Next Story