राष्ट्रीय

प्रियंका गांधी करेंगी 2 दिन कर्नाटक का दौरा, मैसूर में करेंगी रोड शो और चामराजनगर में महिला सम्मेलन में लेंगी हिस्सा

Anshika
25 April 2023 3:45 AM GMT
प्रियंका गांधी करेंगी 2 दिन कर्नाटक का दौरा, मैसूर में करेंगी रोड शो और चामराजनगर में महिला सम्मेलन में लेंगी हिस्सा
x
कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी आज से 2 दिन कर्नाटक के दौरे पर रहेंगी।वह मैसूर और चामराजनगर जाएंगी और कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार प्रसार करेंगी।

कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी आज से 2 दिन कर्नाटक के दौरे पर रहेंगी।वह मैसूर और चामराजनगर जाएंगी और कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार प्रसार करेंगी। मैसूर के जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि प्रियंका दोपहर में हलवाराहुंडी में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगी। इसके बाद वह चामराजनगर के गौरीशंकर कन्वेंशनल हॉल में महिला सम्मेलन में भी भाग लेंगी। शाम को वह फिर मैसूर पहुंचेंगी और अपना और रोड शो करेंगी।

प्रियंका गांधी से पहले राहुल गांधी भी 2 दिन के दौरे पर कर्नाटक गए थे। वह रविवार को हुबली पहुंचे हैं ।जहां से वह बागलकोट जाएंगे। इस दौरान 12वीं शताब्दी के कवि और समाज सुधारक बसवेश्वर की जयंती पर कुदाल संगम में शामिल हुए। इस समारोह के बाद राहुल ने विजयपुरा में जनसंपर्क के लिए रोड शो किया और वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया। राहुल गांधी ने सोमवार को रामदुर्ग और हंगल में जनसभा को संबोधित किया। राहुल ने हंगल में कहां है कि भाजपा को 40 नंबर पसंद है तो इस बार आप लोग उन्हें 40 सीटें दे दीजिएगा। जब प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार की बातें करते हैं तो उनके मंच पर चारों तरफ कर्नाटक के 40% कमीशन वाले नेता भी खड़े रहते हैं।

राहुल गांधी ने 16 अप्रैल को कोलार की जनसभा में कहा था कि कर्नाटक में हमारी सरकार बनी तो हर परिवार को 200 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी।2000 रुपए हर महीने महिलाओं को और सबसे जरूरी युवा निधि 3000 हजार रुपए कर्नाटक के हर ग्रेजुएट को 2 साल तक दिए जाएंगे। 10 किलो चावल हर महीने हर परिवार को, इसके अलावा 1500 रुपए हर डिप्लोमा होल्डर को हमारी सरकार देगी। राहुल गांधी का कहना है कि जैसे ही उनकी सरकार बनेगी वह सारे वादे निभाएंगे।

राहुल गांधी ने विजयपुरा में कर्नाटक चुनाव के लिए जन संपर्क के लिए रोड शो किया। इस दौरान राहुल ने कहा कि BJP की सरकार हिंदुस्तान में सबसे भ्रष्ट सरकार है, जो हर काम का 40% कमीशन लेती है। वही सूरत सेशन कोर्ट के जज रॉबिन पॉल मोगेरा ने गुरुवार को उनकी याचिका एक शब्द में खारिज कर दी।

जज ने राहुल गांधी की 5 बड़ी दलीलों को खारिज कर दिया। जज ने कहा कि सांसदी जाना कन्विक्शन पर रोक लगाने का आधार नहीं। वहीं चुनाव के लिए प्रचार प्रसार काफी तेज कर दिए गए हैं अब हर पार्टी जगह-जगह जाकर अपना चुनाव प्रचार कर रही है। ऐसे में प्रियंका गांधी भी कर्नाटक दौरे पर गई है जहां वह 2 दिन रहेंगी और अपने पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगी.

Next Story