
दिल्ली
दामोदर घाटी निगम को राजभाषा कीर्ति (प्रथम) पुरस्कार किया गया प्रदान
अभिषेक श्रीवास्तव
16 Sept 2021 5:09 PM IST

x
नई दिल्ली।राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वर्ष 2019-20 एवं 2020-21 हेतु राजभाषा नीतियों के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए स्वायत्तशासी निकायों/बोर्डों के अधीन 'ग' क्षेत्र में दामोदर घाटी निगम को राजभाषा कीर्ति (प्रथम) पुरस्कार प्रदान किया गया ।
यह पुरस्कार निगम के अध्यक्ष राम नरेश सिंह ने 14 सितम्बर, 2021 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित साह महोदय के कर कमलों से ग्रहण किया ।
Next Story