दिल्ली

अब राशन लेने वालों को मिलेगा 2 गुना लाभ, सरकार ने किए हैं यह नए बड़े बदलाव

Anshika
12 April 2023 7:04 PM IST
अब राशन लेने वालों को मिलेगा 2 गुना लाभ, सरकार ने किए हैं यह नए बड़े बदलाव
x
केंद्र सरकार यूं तो देश के लोगों को नई नई स्कीम और योजनाएं चलाकर लाभ देती ही रहती है. ऐसे में केंद्र सरकार की तरफ से राशन कार्ड धारकों के लिए नई सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं .

केंद्र सरकार यूं तो देश के लोगों को नई नई स्कीम और योजनाएं चलाकर लाभ देती ही रहती है. ऐसे में केंद्र सरकार की तरफ से राशन कार्ड धारकों के लिए नई सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं .समय-समय पर केंद्र और राज्य दोनों ही सरकारों की तरफ से कार्ड धारकों को बड़ी सुविधाएं मिलती हैं .जिसका फायदा अब देश भर के कार्ड धारक उठा रहे हैं .अब सरकार की तरफ से फिर से बड़ा बदलाव किया गया है जिसके बाद राशन कार्ड धारकों को अब पहले से 2 गुना ज्यादा फायदा मिलेगा. इसकी जानकारी सरकार की तरफ से दी गई है.

करोड़ों कार्डधारक उठा रहे हैं फायदा

आपको बता दें कि देशभर के अधिकांश फैमिली जो कि इस योजना का फायदा उठा रहे हैं. सरकार की फ्री राशन स्कीम से गरीब परिवारों का आर्थिक बोझ काफी कम हो गया है. सरकार के द्वारा राशन कार्ड धारकों को मुफ्त में राशन देना सबसे बड़ा सराहनीय और अत्यनंत लाभकारी सिद्ध हो रहा है. इस राशन से गरीबी वर्ग के लोगों को साथ में भी लाभ हो रहा है जहां पहले लोग भूखे सो जाते थे वहीं अब फ्री राशन की वजह से उनके घर में चूल्हा जलता है

चावल में किया गया है बदलाव

केंद्र सरकार का उद्देश्य है कि 2024 तक पूरे देश भर में सरकारी स्कीम के जरिए सभी लोगों तक पोषक तत्व और लाभ पहुंचे. ऐसे में सरकार ने लोगों को अब समृद्ध चावल बांटने के लिए कहा है. बता दें यह चावल फिलहाल 269 ज‍िलों में पीडीएस के जर‍िये बांटा जा रहा है. बताया जा रहा है कि इस चावल की गुणवत्ता पहले वाले चावल की तुलना में काफी बेहतर है.

पोषक तत्वों से भरपूर होंगे चावल

सरकार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार यह चावल पोषक तत्वों से भरपूर होंगे और इनके क्वालिटी भी पहले से ज्यादा बेहतर होगी. यह चावल पोषक तत्वों से भरपूर होंगे जिसकी वजह से अब सेहत में भी कोई कंप्रोमाइज नहीं करना पड़ेगा. सरकार यह अच्छी क्वालिटी वाले चावल मुफ्त में मुहैया कराएगी.

मिलेगा पूरा राशन

इसके साथ ही केंद्र सरकार की तरफ से आम जनता को पूरा राशन मिले इसके लिए एक खास सुविधा शुरू की गई है. अब (National Food Security Law) के तहत लाभार्थियों को पूरी मात्रा में राशन मिल सकेगा इसके लिए सरकार ने राशान की दुकानों पर इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ सेल (EPOS) डिवाइस को इलेक्ट्रिक तराजू के साथ में मजोड़ने का प्रयास कर रही है. इसके जरिए आपको पूरा राशन मिलेगा. यदि आपको राशन कार्ड पर पूरा राशन नहीं मिलता है तो आप इसकी शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं इसके बाद राशन बांटने वाले अधिकारी पर कानूनी कार्यवाही भी की जाएगी

Next Story