लाइफ स्टाइल

रियल मी के इस फोन में मिल रहा है, 200 मेगापिक्सल कैमरा अब नहीं पड़ेगी DSLR कैमरे की जरूरत

Anshika
28 April 2023 1:18 PM IST
रियल मी के इस फोन में मिल रहा है, 200 मेगापिक्सल कैमरा अब नहीं पड़ेगी  DSLR कैमरे की जरूरत
x
Realme 11 Pro+ smartphone: क्या आप भी अपना फोन बदलने के बारे में सोच रहे हैं और एक नया फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं और आपको अपना फोन बजट फ्रेंडली भी चाहिए और सारे फीचर्स भी उसमें होने चाहिए और जिसका कैमरा भी अच्छा हो तो ऐसे में रियल मी 10 मई को अपनी 11 सीरीज को लॉन्च करने जा रही है।

Realme 11 Pro+ smartphone: क्या आप भी अपना फोन बदलने के बारे में सोच रहे हैं और एक नया फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं और आपको अपना फोन बजट फ्रेंडली भी चाहिए और सारे फीचर्स भी उसमें होने चाहिए और जिसका कैमरा भी अच्छा हो तो ऐसे में रियल मी 10 मई को अपनी 11 सीरीज को लॉन्च करने जा रही है और यह फोन आपके हर सवाल का जवाब भी बन सकता है लेकिन अभी कंपनी ने नहीं पूरी जानकारी नहीं दी है कि कितने डिवाइस पेश किए जाएंगे।

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें Realme 11 और Realme 11 Pro के साथ Realme 11 Pro+ शामिल हो सकता है। रियल मी ने अपने फोन का एक टीजर लॉन्च किया है जिसमें इस फोन का कैमरा फीचर दिखाया गया है।

Realme 11 Pro+ अपने इस हैंडसेट में कैमरा अपग्रेड की पेशकश करेगा। इसके आधिकारिक लॉन्च से पहले रियलमी 11 प्रो+ 5जी के डिजाइन, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में जानते हैं।

Realme 11 Pro+कैमरा

Realme 11 Pro+ के नए टीजर से पुष्टि होती है कि इसे स्मार्टफोन का पीछे का हिस्सा एक बड़ा सर्कुलर कैमरा का मॉड्यूल होगा। वहीं इसमें गोल्ड और ब्लैक शेड में डुएल टोन का डिजाइन भी होगा।

इस मोबाइल कैमरा सेटअप में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है लेकिन अन्य दो सेंसर के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इसके साथ ही कैमरा मॉड्यूल के ऊपर एक एलईडी फ्लैश भी लगी हुई मिल सकती है।

Realme 11 Pro+ Design

फोन के डिजाइन के लिए रियलमी ने GUCCI के पूर्व डिजाइनर मैटियो मेनोटो के साथ पार्टनरशिप की है। इस मोबाइल में एक कर्वड रियर और फ्रेम है, जिसमें 'सनराइज सिटी' नामक बेज फॉक्स लेदर का बैक पैनल मिलता है।

इस बैक पैनल में खड़ी पट्टी है। यह फोन गोल्ड कलर में उपलब्ध है इस फोन के साइड में वॉल्यूम अप और डाउन बटन भी दिया गया है और एक सिम ट्रे भी दी है इसके अलावा यूएसबी टाइप सी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल नीचे की ओर दिया गया है

Realme 11 Pro+ स्पेसिफिकेशन

आपको इस डिवाइस में 120Hz का रिफ्रेश रेट स्पोर्ट मिलता है। जिसमें आपको फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन के साथ 6.7 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। इसके साथ ही फोन डायमेंसिटी 7-सीरीज़ का प्रोसेसर भी मिलता है। इसके अलावा,फोन में 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की पावरफुल बैटरी उपलब्ध मिल सकती है।

Next Story