
- Home
- /
- विविध
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- सैमसंग के इस मोबाइल...
सैमसंग के इस मोबाइल में मार्केट में आते ही मचा दी तबाही, जाने इसके फीचर्स और तगड़ी बैटरी के बारे में

Samsung Galaxy M14: सैमसंग ने हाल ही में Galaxy M14 5G को लॉन्च किया है, जिसका लुक तो शानदार है ही साथ में इसकी बैटरी भी काफी दमदार है वजन से लेकर डिजाइन तक इस फोन में सब कुछ आपको हैरान कर देने वाला है। इसके फीचर भी काफी अच्छे हैं तो आइए जानते हैं सैमसंग गैलेक्सी m14 5G के बारे में
Samsung Galaxy M14: जैसा कि सभी को पता है कि 5जी सर्विस अब जल्द ही शुरू होने वाली है जिसके बाद अब 5G फोन मार्केट में आने लगे हैं। अब सभी कंपनियां कंपटीशन की वजह से सस्ते मोबाइल भी बेच रहे हैं।
ऐसे में 15000 से कम कीमत में कई स्मार्टफोन आ रहे हैं। अब इस कंपटीशन में दिग्गज कंपनी सैमसंग भी उतर आई है। सैमसंग ने हाल ही में गैलेक्सी m14 5G को लॉन्च किया है जिस का लुक देखकर आप अपना दिल इसे दे बैठेंगे और इसकी बैटरी भी इतनी तगड़ी है कि आप हैरान हो जाएंगे। वजन से लेकर डिजाइन तक फोन में कई गजब फीचर्स मिलते हैं.
आइए जानते हैं Samsung Galaxy M14 5G की कीमत और फीचर्स...
Samsung Galaxy M14 5G: क्या मिलता है बॉक्स में?
Samsung Galaxy M14 5G का बॉक्स काफी पतला है. यानी इसमें चार्जर नहीं मिलता है. इसका आर्डर करते वक्त आप साथ में चार्जर खरीद सकते हैं इसलिए आपको ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं है। सस्ते में भी आपको चार्जर मिल जाएगा। इसके अलावा चार्जिंग केबल सिम इजेक्टर और मैन्युअल बुक मिल जाती है.
Samsung Galaxy M14 5G: डिजाइन?
Samsung Galaxy M14 5G फोन 14000 मे काफी डीसेंट फोन है। इसका डिजाइन भी काफी अच्छा है। बजट फ्रेंडली होने के बावजूद यह S23 सीरीज के बराबर है. इस फोन के पीछे का कैमरा मॉड्यूल गैलेक्सी S23 की तरह ही है. Galaxy M14 में प्लास्टिक बॉडी मिलती है.
गैलेक्सी एम14 का ग्लॉसी बैक पैनल एक स्मज मैग्नेट है, हालांकि, यह काफी ग्रिप प्रदान करता है और फोन इतनी आसानी से फिसलता नहीं है. इस फोन में वह सब कुछ है जो आप एक मिड रेंज के फोन में चाहते हैं. इसमें एक डेडीकेटेड माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट और 3.5 mm हेडफोन जैक शामिल है.इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है.
Samsung Galaxy M14 5G: डिस्प्ले?
Samsung Galaxy M14 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6-इंच FHD+ स्क्रीन के साथ आता है. इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन भी है, जिससे फोन आसानी से खराब नहीं होता है. हालांकि इसमें कम ब्राइटनेस मिलती है.
Samsung Galaxy M14 5G: कैमरा?
Samsung Galaxy M14 मे ट्रिपल कैमरा दिया गया है फोन का प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है और दो 2 मेगापिक्सल के लेंस हैं। वहीं इसमें सामने की तरफ 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैक कैमरा परफॉर्मेंस नॉर्मल है।
Samsung Galaxy M14 5G: बैटरी?
Samsung Galaxy M14 5G की बैटरी की बात करें तो इसमें 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी मिलती है. बैटरी वाकई जबरदस्त है. एक बार फुल चार्ज करने के बाद फोन आराम से दो दिन तक चल सकता है.
Samsung Galaxy M14 5G: खरीदें या नहीं
Samsung Galaxy M14 फोन की कीमत कम है और इसमें फीचर्स बेहतरीन है।अगर आपका बजट कम है और उसमें आप स्टाइलिश डिजाइन वाला फोन लेना चाहते हैं तो यह फोन आपके लिए काफी बेस्ट साबित होगा है.




