दिल्ली

87 वर्षीय बुजुर्ग महिला से कथित दुष्कर्म की शर्मनाक घटना आई सामने

सुजीत गुप्ता
14 Feb 2022 10:36 AM GMT
सांकेतिक तस्वीर
x

सांकेतिक तस्वीर 

राजधानी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक अज्ञात शख्स द्वारा 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला से कथित दुष्कर्म की शर्मनाक घटना सामने आई है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि 13 फरवरी को बुजुर्ग महिला की बेटी ने घर से मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत दी थी, जिस पर एफआईआर की गई थी, आज पुलिस को दुष्कर्म होने की शिकायत दी गई है, जिसके बाद पुलिस ने पहली एफआईआर में ही दुष्कर्म की धारा जोड़ दी है।

पीड़ित महिला अपनी 65 वर्षीय बेटी के साथ रहती है। परिवार का आरोप है कि कल दोपहर जब महिला की बेटी टहलने गई थी तब एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुस आया। वह करीब 12.30 बजे घर में घुसा और बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार करने के बाद दोपहर 1.30 बजे से पहले वहां से निकल गया।



सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story