दिल्ली

SHOCKING | दिल्ली के द्वारका इलाके में नाबालिग छात्रा पर एसिड अटैक, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

Arun Mishra
14 Dec 2022 6:51 AM GMT
SHOCKING | दिल्ली के द्वारका इलाके में नाबालिग छात्रा पर एसिड अटैक, CCTV में कैद हुई पूरी घटना
x
घटना के समय लड़की अपनी छोटी बहन के साथ थी। उसने अपने परिचित 2 लोगों पर शक जताया है।

दिल्ली के द्वारका इलाके में एक लड़के ने एक छात्रा पर तेजाब फेंक दिया। घटना सुबह करीब 9 बजे की है। बच्ची को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। थाना मोहन गार्डन इलाके में एक लड़की पर तेजाब फेंकने की घटना के संबंध में सुबह करीब 9 बजे PCR कॉल आई। जिसमें कहा गया कि 17 साल की एक लड़की पर सुबह करीब 7:30 बजे दो बाइक सवारों ने एसिड जैसा पदार्थ फेंका।

घटना के समय लड़की अपनी छोटी बहन के साथ थी। उसने अपने परिचित 2 लोगों पर शक जताया है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

दिल्ली महिला आयोग ने इस घटना पर संज्ञान लिया है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने ट्वीट कर बताया कि द्वारका मोड़ के पास एक स्कूली छात्रा पर तेजाब फेंका। हमारी टीम पीड़िता की मदद के लिए अस्पताल पहुंच रही है। बेटी को इंसाफ दिलाएंगे। दिल्ली महिला आयोग सालों से देश में तेजाब बैन करने की लड़ाई लड़ रहा है।


Next Story