दिल्ली

निर्भया केस में सबसे ज्यादा दरिंदगी करने छठा दोषी अब कहां है

Shiv Kumar Mishra
20 March 2020 1:59 PM IST
निर्भया केस में सबसे ज्यादा दरिंदगी करने छठा दोषी अब कहां है
x
छठा दोषी जो क्राइम के वक्त नाबालिग था, उसके बारे में कोई कुछ नहीं जानता। उसे तीन साल की सजा पूरी करने के बाद दूर नई जिंदगी जीने भेज दिया गया था।

नई दिल्ली: निर्भया केस में चार दोषियों को सजा मिलने के बाद सब लोग यह जानकर हैरान रह जायेंगे कि जिस नाबालिग ने सबसे ज्यादा दरिंदगी की थी अब वो कहाँ है और क्या कर रहा है?

निर्भया के चार दोषियों (पवन, विनय, मुकेश, अक्षय) को उनके किए की सजा मिल गई। लेकिन क्या आपको याद है इस केस में दो दोषी और थे, एक राम सिंह, जिसकी जेल में ही मौत हो गई। दूसरा वह जिसे सबसे ज्यादा दरिंदगी करने के बावजूद छोड़ना पड़ा, क्योंकि वह उस वक्त नाबालिग था। निर्भया का यह दोषी कैसा दिखता है, यह कोई नहीं जानता। यह इकलौता था जिसकी कोई तस्वीर सामने नहीं आई।

निर्भया के नाबालिग दोषी को पुलिस प्रशासन ने नया नाम देकर साउथ इंडिया भेज दिया था। अब वह वहां कुक का काम करता था। खाना बनाने की कला उसने जुवेनाइल जेल में रहने के दौरान ही सीखी थी। पुलिस अधिकारी ने उस वक्त इस बारे में बताया था कि नाबालिग दोषी को दिल्ली से बहुत दूर भेज दिया गया गया। उसे नौकरी पर रखनेवाले को उसके भूतकाल के बारे में कुछ नहीं बताया गया था।

हुई थी सिर्फ 3 साल की सजा

वारदात के वक्त नाबालिग होने के कारण उसे जुवेनाइल कोर्ट से 3 साल की ही सजा हुई थी। फिलहाल वो आजाद है। लेकिन अब कहां है यह साफ नहीं है।

सबसे ज्यादा दरिंदगी का आरोप

कहा जाता है कि निर्भया और उसके दोस्त को उस बस में इसी नाबालिग ने बुलाकर बैठाया था। जबकि वह एक स्कूल बस थी। यह भी आरोप लगते रहे कि इसी दोषी ने निर्भया के साथ सबसे ज्यादा दरिंदगी की थी। उसी ने निर्भया के शरीर में लोहे की रॉड घुसाई थी, जिससे हुए इंफेक्शन से उसकी मौत हुई। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई थी।

निर्भया केस के चारों दोषियों को आज सुबह फांसी पर चढ़ा दिया गया। 7 साल की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद निर्भया के माता-पिता अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने में कामयाब हुए। फांसी केबाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि ये लड़ाई सिर्फ निर्भया की नहीं, बल्कि देश की सभीबच्चियों के लिए थी।

Next Story