दिल्ली

80 साल के दो दोस्तों के कारनामे सुनकर दुनिया हो रही है हैरान ,80 दिन में घूमी पूरी दुनिया

Anshika
12 April 2023 6:27 PM IST
80 साल के दो दोस्तों के कारनामे सुनकर दुनिया हो रही है हैरान ,80 दिन में घूमी पूरी दुनिया
x
इन दोनों दोस्तों ने साल 2022 में दुनिया की सैर करने की सोची लेकिन यह 80 वर्ष के हो गए थे और उस समय कोविड ने अपने पांव पसार लिए थे। ऐली हैम्बी, एक वृत्तचित्र फोटोग्राफर और सैंडी हेज़ेलिप, एक चिकित्सक और व्याख्याता ने साबित कर दिया कि एडवेंचर करने की कोई आयु सीमा नहीं है

इन दोनों दोस्तों ने साल 2022 में दुनिया की सैर करने की सोची लेकिन यह 80 वर्ष के हो गए थे और उस समय कोविड ने अपने पांव पसार लिए थे। ऐली हैम्बी, एक वृत्तचित्र फोटोग्राफर और सैंडी हेज़ेलिप, एक चिकित्सक और व्याख्याता ने साबित कर दिया कि एडवेंचर करने की कोई आयु सीमा नहीं है. अमेरिका के टेक्सास के 81 वर्षीय दो सबसे अच्छे दोस्तों ने 80 दिनों में दुनिया की यात्रा की, जिसमें आगरा में ताजमहल भी शामिल है.

जिन जगहों पर दो सबसे अच्छे दोस्त गए उनमें लंदन, ज़ांज़ीबार, ज़ाम्बिया, मिस्र, नेपाल, बाली और भारत शामिल थे.

आपको बता दें कि इन दोनों की ट्रिप में आगरा का ताजमहल भी शामिल है और इन दोनों ने उसके सामने भी अपनी फोटो खिंचवाई और उसे सोशल मीडिया पर शेयर भी किया इसके साथ ही उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा कि कितना अद्भुत दृश्य है! अगर आप उत्सुक हैं तो यहां बताया गया है कि तस्वीर कैसे ली गई. हमारे गाइड अनिल एक अद्भुत फोटोग्राफर थे और उन्होंने इस तस्वीर के लिए बहुत ही स्मार्ट तकनीक का इस्तेमाल किया." "इतना ही नहीं इन दोनों दोस्तों ने रिक्शा लेकर पूरी दिल्ली का चक्कर भी लगाया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी यह सारी फोटो उसको शेयर किया। अपनी फोटो उसको शेयर करते ही उनके 20,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए। उन्होंने सभी सात महाद्वीपों में 18 देशों को घुमा।

उन्होंने इस यात्रा की प्लानिंग तब की थी जब 80 वर्ष के हो गए थे लेकिन कोविड हो जाने की वजह से उन्होंने अपनी इस यात्रा को स्थगित कर दिया था। या कह सकते हैं कि कोविड की वजह से उनकी यह योजना पूरी नहीं हो पाई थी। अपने एडवेंचर के बारे में बात करते हुए हैम्बी ने कहा कि वह उन सभी जगहों से प्यार करते हैं जो उन्होंने देखी हैं उन्होंने बताया कि जिन चीजों को हम सबसे ज्यादा याद करते हैं, वह लोग हैं जो हमसे मिले। हम दुनिया के सबसे अद्भुत दयालु सबसे मिलनसार लोगों से मिले हैं। दुनिया भर में अब हमारे बहुत सारे अच्छे दोस्त बन गए हैं और जो हमें प्यार भी करते हैं। हेज़ेलिप ने यह भी बताया कि कैसे 81 वर्ष उनके एडवेंचर को शुरू करने के लिए "सही उम्र" है. उन्होंने कहा, "उम्र बढ़ने से आपको निर्णय लेने का थोड़ा ज्ञान मिलता है, और इसलिए यह मजेदार हिस्सा है. यह दोनों दोस्त इंडिया के भी कई शहरों में घूमे इसके अलावा यह दुनिया के कई और अलग-अलग जगहों पर भी घूमे और अपने अच्छे दोस्त बनाए इनका यह कारनामा अपूर्व सोशल मीडिया पर छाया हुआ है

Next Story