लाइफ स्टाइल

पांच दोस्तों ने मिलकर बनाया एक ऐसा डिवाइस जिससे बचाई 3000 जाने क्या आप जानते हैं कि ईसीजी डिवाइस स्पंदन क्या है??

Anshika
28 March 2023 3:39 PM GMT
पांच दोस्तों ने मिलकर बनाया एक ऐसा डिवाइस जिससे बचाई 3000 जाने क्या आप जानते हैं कि ईसीजी डिवाइस स्पंदन क्या है??
x
अगर कोई बड़ी से बड़ी बीमारी हो जाए और अब उसका पता समय पर ना लगाया जाए तो हम अपनों की जान नहीं बचा पाते हैं लेकिन हार्ट अटैक के मामलों में तो यह पता लगाना बिल्कुल ही नामुमकिन सा हो जाता है

अगर कोई बड़ी से बड़ी बीमारी हो जाए और अब उसका पता समय पर ना लगाया जाए तो हम अपनों की जान नहीं बचा पाते हैं लेकिन हार्ट अटैक के मामलों में तो यह पता लगाना बिल्कुल ही नामुमकिन सा हो जाता है कि आखिर क्या हो गया है। हार्ट अटैक में दिल की धड़कन का पता लगाने के लिए हमें हॉस्पिटल जाना ही पड़ता है ताकि ईसीजी कराया जा सके। इस गंभीर समस्या का समाधान अब देहरादून के रजत जैन ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर निकाल लिया है। रजत ने एक स्पंदन नाम की डिवाइस का इनोवेशन किया है। यह डिवाइस सही समय पर और साइज के कारण बेहद लाभदायक है। साल 2016 में अपने एक दोस्त को हार्टअटैक में खोने के बाद उन्हें हार्ट रेट मापने वाली एक मशीन बनाने का ख्याल आया। 4 साल की रिसर्च और प्रयोग के बाद उन्होंने भारत में रहकर ही स्पंदन नाम की एक छोटी सी डिवाइस बनाई है जो मिनटों में दिल की धड़कन का पता लगा लेती है। यह मशीन दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए काफी लाभ देगी।


अक्सर इन जगहों में ईसीजी की सुविधा गांव से दूर किसी हॉस्पिटल में होती है। ऐसे में अस्पताल पहुंचते-पहुंचते कई लोग अपनी जान गंवा बैठते हैं। रजत कहते हैं कि सही समय पर अगर पता लगाया जाए तो मरीज को सीधा डॉक्टर तक पहुंचा कर हम कई जान बचा सकते हैं। स्पंदन इसी तरह अब तक 3000 लोगों की जान बचा चुका है। रजत अपने दोस्त सौरभ, संबित ,नितिन और अर्पित के साथ मिलकर Sunfox Technologies नाम की एक कंपनी चलाते हैं। पिछले साल अपने इस आविष्कार को लेकर वह शार्क टैंक इंडिया के मंच पर भी पहुंचे थे। रजत बताते हैं कि शार्क टैंक इंडिया के मंच से उन्हें फंड के साथ-साथ देश भर में पहचान भी मिली है। यहां इस मशीन की 99.7% सटीकता को देखकर सभी लोग हैरान हो गए थे। इस मशीन को इस्तेमाल करना भी काफी आसान है। इस मशीन को ब्लड प्रेशर की मशीन की तरह ही यूज किया जाता है।

यह डिवाइस ऐप के जरिए काम करती है। स्पंदन का वजन सिर्फ 12 ग्राम है।इसको आप अपने फोन के ऐप के जरिए भी कनेक्ट कर सकते हैं।Spandan ECG App आपको गाइड करता है कि कैसे आपको टेस्ट पूरा करना है। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए काम करता है और आपको तुरंत बता देता है कि आपको डॉक्टर की सलाह लेना है या नहीं। या इसकी मदद से समय से डॉक्टर के पास पहुंचा जा सकता है ।कोई भी अविष्कार सभी सफल होता है जब वह आम आदमी तक पहुंच जाए। रजत और उनकी टीम इसी कोशिश में लगी हुई है कि थर्मामीटर और ब्लड प्रेशर जांचने की मशीन की तरह दिल का हाल बताने वाली यह डिवाइस स्पंदन घर-घर तक पहुंचे।

Next Story