लाइफ स्टाइल

टाटा लेकर आ रही है अपनी बेस्ट 2 एसयूवी, फीचर्स और कीमत देख उड़ गए सभी कंपनियों के होश!

Anshika
13 April 2023 6:10 PM GMT
टाटा लेकर आ रही है अपनी बेस्ट 2 एसयूवी, फीचर्स और कीमत देख उड़ गए सभी कंपनियों के होश!
x
टाटा कंपनी देश की सबसे पसंदीदा कार कंपनी बनती जा रही है। अगर हम साल 2022 का रिकॉर्ड देखे तो टाटा कंपनी देश की तीसरे नंबर की कंपनी बन चुकी है जो सबसे ज्यादा कार बेचती है

टाटा कंपनी देश की सबसे पसंदीदा कार कंपनी बनती जा रही है। अगर हम साल 2022 का रिकॉर्ड देखे तो टाटा कंपनी देश की तीसरे नंबर की कंपनी बन चुकी है जो सबसे ज्यादा कार बेचती है इस समय और यही वजह है कि ग्राहकों में टाटा कंपनी की कारों को सबसे भरोसेमंद माना जाता है। टाटा की नेक्सन कार लोगों की पहली पसंद और अब टाटा जल्द ही अपनी लिस्ट में 2 से 3 कारें और जोड़ने वाला है जिसमे से एक तो सीएनजी है। यानी टाटा अपने ग्राहकों को देगा और भी ज्यादा फैसिलिटी वो भी कम दाम में। तो आईये जानते है टाटा अपनी लिस्ट में किन कारों को दे रहा है जगह।

New Tata Nexon

हाल ही में टाटा की तरफ से बयान जारी हुआ है कि वो जल्द ही कुछ नई कारें लॉन्च कर सकता है जिसमे वो अपनों सबसे फेवरिट Nexon को अपग्रेड कर सकती है। मतलब टाटा कंपनी जल्द ही न्यू टाटा नेक्सन लॉन्च कर सकती है, वैसे मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक नई नेक्सन में कॉस्मेटिक बदलाव किए जाएंगे और ज्यादा फीचर्स के साथ मार्केट में पेश किया जायेगा। आने वाली नई Tata Nexon में ADAS फीचर्स मिलने वाला है। इसके अलावा इसके टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम को भी बदला जाएगा। इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया जा सकता है। कीमतों में 2 लाख तक का इजाफा हो सकता है।

Tata Punch CNG

टाटा कंपनी एक सीएनजी कार को भी लॉन्च करने की बात सामने आ रही है। दरहसल, सीएनजी कार की बढ़ती डिमांड्स और लोगों की रूचि देखकर टाटा कंपनी जल्द ही टाटा पंच सीएनजी लॉन्च कर सकती है। इसी साल संपन्न हुए ऑटो एक्सपो में भी टाटा ने इस कार को सबसे पहले प्रदर्शित किया था। कंपनी ने इस एसयूवी को इसी साल लॉन्च करने का निर्णय लिया है। अगर हम इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट बड़े ही अलग ढंग से लगाया गया है। सीएनजी सिलेंडर लगने के बाद भी आपको अच्छी खासी बूट स्पेस मिलेगी। वही टाटा पंच सीएनजी में 1.2 लीटर का 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलने वाला है। ये इंजन 75 बीएचपी का पावर और 100 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करेगा। आपको बता दे, इस कार को मैन्युअल गियर बॉक्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। यही नही ये पहली ऐसी कार होगी जिसमें ड्यूल सीएनजी सिलेंडर दिया जाएगा। यानी आने वाले समय में टाटा अपने ग्राहकों एक से बढ़कर एक एसयूवी दे रहा है जिसको देख आपके सच्च में होश उड़ जायेंगे।

Next Story