दिल्ली

क्या आपके दांतों में भी है पीलापन, तो अपनाएं यह देसी उपाय, दांत चमक जाएंगे मोती जैसे

Anshika
20 April 2023 2:04 PM GMT
क्या आपके दांतों में भी है पीलापन, तो अपनाएं यह देसी उपाय, दांत चमक जाएंगे मोती जैसे
x

Desi upay : समय के साथ साथ दांतों पर सफेद परत कम होती जाती है और हमारे दांत पीले होने शुरू हो जाते हैं। कई लोगों के दांत तो इतने ज्यादा पीले हो जाते हैं कि वह लोगों के सामने हंस भी नहीं पाते हैं। ऐसे में हमें अपने दांतो का अच्छे से ख्याल रखना चाहिए और समय-समय पर कुछ देसी उपाय करते रहना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने वाले जिससे दातों पर चढ़ी हुई पीली परत कम हो जाएगी

Teeth whitening desi upay : अगर आपको भी दांतों की समस्या है। अगर आपके दांत पहले जैसे सफेद और चमकदार नहीं है और आप सबके सामने हंसने में हिचकिचाहट महसूस करते हैं तो आपको लगता होगा कि कहीं पीले दांत सबके सामने दिख ना जाए। ओरल हेल्थ से जुड़ी परेशानी आपके आत्मविश्वास को कम कर देती है। ऐसे में आज हम देसी उपाय बताने जा रहे हैं जिसे अपनाकर आप बहुत हद तक अपने दांतों पर चढ़ी हुई पीली परत को कम कर सकते हैं तो आइए जानते हैं उन उपाय के बारे में

पीले दांत के लिए होम रेमेडी

अगर आपके दांतों में पीलापन आ गया है तो आप नींबू और संतरे के छिलके दातों पर रगड़े यह उपाय आप हफ्ते में 2 दिन कर सकते हैं। इससे आपको बहुत ज्यादा फायदा होगा। वही अगर आप नीम का दातुन करते हैं तो भी आपके दांतों का पीलापन बहुत हद तक कम हो जाता है आप ब्रश की जगह दातुन से दांत साफ करें फिर देखें कैसे आपकी ओरल हेल्थ सुधरती है. पीले दांतो से छुटकारा पाने के लिए आप स्ट्रॉबेरी और नमक को एक साथ मैश करके ब्रश के सहारे दांतो की सफाई करें। इससे भी दांत साफ और चमकदार हो जाएंगे। दांत के पीलेपन को कम करने के लिए आपको अदरक और नमक को गुनगुने पानी में मिलाकर कुल्ला करने से भी आपके दांत पहले की तरह सफेद हो सकते हैं। इस उपाय से आपके मुंह की बदबू भी चली जाएगी

विनेगर भी इसमें बहुत कारगर होता है. बस आपको सफेद सिरका (white vinegar) एक गिलास पानी में मिलाकर उससे कुल्ला करना है. ऐसा करके आप दांतों को मोतियों की तरह चमका लेंगे. इससे मुंह की बदबू गायब हो जाएगी. वह इसके अलावा आपके दातों के पीलेपन को दूर करने के लिए आप सरसों के तेल में नमक मिलाकर भी लगा सकते हैं। ऐसे करने से भी आपके दांत सफेद हो जाएंगे। वहीं अगर संभव हो पाए तो अमरूद के पेड़ की छाल भी दांतों पर घिसने से दांतों की कई सारी बीमारियां दूर होती है। दांतों पर चढ़ी हुई इनेमल की परत आपके दांतों को सफेद बनाने में कारगर होती है इसके लिए आपको भरपूर मात्रा में कैल्शियम भी लेना चाहिए। जब दातों का कैल्शियम कम होने लगता है तो भी दांत पीले होने लगते हैं।

Next Story