दिल्ली

दिल्ली में गर्मी ने किया लोगो को बुरा हाल; पारा 41 के पार

Gaurav Maruti
11 May 2022 6:51 PM GMT
दिल्ली में गर्मी ने किया लोगो को बुरा हाल; पारा 41 के पार
x
दिल्ली में गर्मी ने किया लोगो को बुरा हाल; पारा 41 के पार

दिल्ली वासियों का गर्मी से हुआ बुरा हाल। दिल्ली में बुधवार को बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 अधिक 41.4 व न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 अधिक 28 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई है।

बंगाल की खाड़ी में बने असानी चक्रवात का असर दिल्ली-एनसीआर में खत्म हो गया है। मौसम विभाग का मानना था कि आसानी चक्रवात से दिल्ली वासियों को थोड़ी गर्मी से राहत मिलेगी लेकिन ऐसा कुछ दिल्ली में गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिली। यही वजह है कि बुधवार को पारा 40 को पार कर गया। सूरज के सख्त तेवरों की वजह से दिन भर लोगों का बुरा हाल रहा। मौसम विभाग ने आने वाले 4 दिनों में गर्मी अधिक होने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से दो अधिक 41.4 व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 28 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 39 से 65 फीसदी रहा। दिन भर तेज धूप खिली रही व दिल्ली के बाहरी इलाकों में लू रिकॉर्ड की गई।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 43 व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। इसके अगले दिन से 4 दिनों तक yellow alart जारी किया गया है। इस दौरान भीषण गर्मी पड़ने के साथ लू चलने की संभावना है। लोगो को पानी पीते रहने और आवश्यकता पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।

Next Story