दिल्ली

Eid 2023 अगर इस ईद आप भी चाहते हैं कि आपके घर वाले हो जाएं आपसे खुश तो डिनर में बनाए 5 बेहतरीन डिश

Anshika
16 April 2023 1:00 PM GMT
Eid 2023 अगर इस ईद आप भी चाहते हैं कि आपके घर वाले हो जाएं आपसे खुश तो डिनर में बनाए 5 बेहतरीन डिश
x

Eid 2023 ,रमजान का पाक महीना शुरु हो चुका है और अब सभी मुस्लिम भाई बहन रोजे रख रहे हैं. ऐसे में सभी पूरे महीने रोजा रखते हैं और उसके बाद ईद मनाई जाती है रोजा सुबह सूरज निकलने से पहले शहरी की जाती है और फिर बिना कुछ खाए पिए रोजा शाम को इफ्तार करके खोला जाता है। ईद का त्योहार हर किसी के लिए खुशियां लेकर आता है। इस दिन लोग नए-नए कपड़े पहनते हैं, अपने घरों को सजाते हैं। इतना ही नहीं ईद पर लोग एक-दूसरे के यहां बधाई देने जाते हैं, जिस वजह से सभी के घरों में कई तरह के पकवान बनाएं जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी ईद पर नए नए पकवान बनाने के बारे में सोच रहे हैं लेकिन नहीं समझ में आ रहा है कि क्या बनाए तो आज हम आपको कुछ ऐसे डिश बताएंगे जिससे आपके घर वाले खुश हो जाएंगे। तो आइए देर ना करते हुए आपको इन डिशेज के बारे में बताते हैं।

बटर चिकन

अगर आपका परिवार नॉनवेज खाने का शौकीन है तो आप उनके लिए डिनर में बटर चिकन बना सकते हैं। यह खाने में बहुत लजीज होता है और इसे नान या फिर रोटी के साथ खाने में काफी मजा आता है। इसे बनाकर आप सबसे तारीफें लूट सकते हैं। इसे बनाने में ज्यादा टाइम भी नहीं लगता है और यह ट्रेडिशनल डिश है जिसे सभी पसंद भी करते हैं।

शीर खुरमा

अगर इस ईद आप किसी का मुंह मीठा करना चाहते हैं या फिर आपके घर वाले मीठा खाने के शौकीन हैं तो शीर खुरमा बना सकते हैं। इसे सेवई, दूध, खजूर और मेवे से बनाया जाता है ।यह खाने में बहुत टेस्टी होती है। यकीन मानिए आपके घरवाले आपकी तारीफ पर तारीफ करेंगे

चिकन दो प्याजा

चिकन खाने के शौकीन लोगों के लिए यह डिश काफी बेस्ट है। आप चाहे तो फ्रेश गरम मसाला, अदरक,लहसुन कसूरी मेथी और ढेर सारे मसालों की मदद से इसे बना सकते हैं ये भी एक पसंद की जाने वाली डिश है जिसे लोग बहुत चाव से खाते हैं। यह भी खाने में बहुत टेस्टी होता है। और लोगों का दिल जीत लेता है

शाही टुकड़ा

ईद हो और शाही टुकड़ा ना बने ऐसा कैसे हो सकता है। यह बनाना जितना आसान है उतना ही टेस्टी खाने में लगता है। इसे कंडेंस मिल्क मे डिप करके, इलायची ,सूखे मेवे डालकर बनाया जाता है। यह डिश ऐसी है जिसे मुंह में डालते ही यह मुंह में घुल जाती है। इसे खाने के बाद आपके घर वाले आपके हाथों को चूम लेंगे और बार-बार इस देश की डिमांड करेंगे।

हरियाली चिकन टिक्का

हरियाली चिकन टिक्का को धनिया, पुदीना, अदरक लहसुन और हरी मिर्च से मैरिनेट करके बनाया जाता है। आप चाहे तो इसे स्टार्टर के तौर पर परोस सकते हैं। यह नॉनवेज लवर के लिए एक अच्छा ऑप्शन है जो थोड़ा हैवी भी होता है। इसे खाने के बाद आप आराम से डिनर कर सकते हैं। आपको बीच में भूख भी नहीं लगेगी।

Next Story