दिल्ली

Delhi : जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के बाद हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मिलकर निकाली तिरंगा यात्रा

Arun Mishra
24 April 2022 1:19 PM GMT
Delhi : जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के बाद हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मिलकर निकाली तिरंगा यात्रा
x
यात्रा में शामिल लोग 'भारत माता की जय' के नारे लगा रहे हैं।

नई दिल्ली : जहांगीरपुरी में बीते दिनों जिस इलाके में हिंसा हुई थी, वहां भाईचारा बनाए रखने के लिए दोनों समुदाय के लोग तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। ये तिरंगा यात्रा करीब 1 किलोमीटर लंबी होगी। यात्रा में दोनों समुदायों के लोग शामिल हैं। यात्रा में शामिल लोग भारत माता की जय के नारे लगा रहे हैं। इस तिरंगा यात्रा पर लोग अपने घर की छतों से फूल बरसा रहे हैं।

नॉर्थ वेस्ट दिल्ली की DCP उषा रंगनानी ने बताया कि परसों हुई मीटिंग में दोनों समुदाय की तरफ से तिरंगा यात्रा निकालने के लिए अनुमति मांगी गई थी। आज इस तिरंगा यात्रा में दोनों समुदाय आपस में मिलकर लोगों से सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील करेंगे, यहां सुरक्षा का पूरा इंतजाम किया गया है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में तय जगहों से यह यात्रा निकाली जा रही है। तिरंगा यात्रा जहांगीरपुरी के कुशल चौक से शुरू होकर जिस जामा मस्जिद के सामने पथराव हुआ था, वहां से होते हुए आजाद चौक पर खत्म होगी। इस तिरंगा यात्रा में करीब 50 लोगों के शामिल होने की जानकारी थी, लेकिन इस यात्रा में उम्मीद से कहीं ज्यादा लोग शामिल हुए।

Next Story