दिल्ली

केन्द्रीय मंत्री की कार में ट्रैक्टर ने मारी टक्कर

Shiv Kumar Mishra
10 May 2021 12:40 PM IST
केन्द्रीय मंत्री की कार में ट्रैक्टर ने मारी टक्कर
x

केन्द्रीय मंत्री प्रताप साारंगी बालेश्वर में सड़क दुर्घटना में घायल हो गये। बताया गया कि बालेश्वर जिले के नीलगिरी पोडसुला चौक के पास उनकी कार को ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया।

दुर्घटना में सांंरगी,उनका पीए,पीएसओ तथा ड्राइवर घायल हुए है। सभी घायल लोगों को नीलगिरी मेडिकल से बालेश्वर रेफर किया गया है। मंत्री के मुंह,नाक,हाथ तथा बाये पैर में चोट लगी है।दुर्घटना में कार का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Next Story