दिल्ली

दिल्ली हिंसा: फायरिंग में 22 वर्षीय युवक के फट गए प्राइवेट पार्ट, मई में होने वाली थी शादी

Shiv Kumar Mishra
28 Feb 2020 8:07 AM GMT
दिल्ली हिंसा: फायरिंग में 22 वर्षीय युवक के फट गए प्राइवेट पार्ट, मई में होने वाली थी शादी
x
डॉक्टर ने बताया कि मुस्तफाबाद के रहने वाले 22 साल के मोहम्मद इमरान के प्राइवेट पार्ट मंगलवार को पुलिस की गोलीबारी में फट गए थे। इमरान के भाई इब्राहिम ने बताया कि मई में उनकी शादी होने वाली थी।

दिल्ली के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में हुई हिंसा में अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है। सैकड़ों लोग घायल हैं और कुछ लोगों के लापता होने की बात भी कही जा रही है। सिर्फ अल हिंद अस्पताल में हिंसा से प्रभावित ऐसे 500 लोग भर्ती हुए जो गंभीर रुप से घायल हुए हैं। अल हिंद अस्पताल के डॉक्टर ने एक ऐसे व्यक्ति का इलाज किया, जिसका लिंग उसके अंडकोश से अलग हो गया है और उसके गुदा के आसपास भी गंभीर चोट है।

डॉक्टर ने बताया कि मुस्तफाबाद के रहने वाले 22 साल के मोहम्मद इमरान के प्राइवेट पार्ट मंगलवार को पुलिस की गोलीबारी में फट गए थे। इमरान के भाई इब्राहिम ने बताया कि मई में उनकी शादी होने वाली थी। फिलहाल इमरान की हालत स्थिर बनी हुई है और वह एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें प्रारंभिक इलाज के बाद विशेष सुविधा के लिए अल हिंद से यहां स्थानांतरित कर दिया गया था।

फर्स्ट पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, इमरान ने बताया, हम न केवल सड़कों पर, बल्कि अपने घरों के अंदर भी असुरक्षित हैं। मैं शाम करीब 5 बजे घर से बाहर निकला था। देखा कि कुछ लोग हंगामा कर रहे हैं। मैं बस यह देखने की कोशिश कर रहा था कि क्या हो रहा है, तभी मेरे निजी अंगों में कुछ हुआ और खून बहने लगा। मैं घर जाकर जांच करने लगा कि क्या हुआ था। तभी मुझे एहसास हुआ कि मेरे अंडकोश फट चुके थे। काफी खून बह रहा था। यह बहुत गहरा घाव था और बहुत तेज दर्द कर रहा था। मुझे ऐसा लग रहा था कि मैं मर गया हूं।

Next Story