दिल्ली

जानें राजधानी दिल्ली में 20-21 मार्च को कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Sujeet Kumar Gupta
19 March 2020 3:33 PM GMT
जानें राजधानी दिल्ली में 20-21 मार्च को कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
x
मौसम विभाग ने सिर्फ एक दिन यानी 21 तारीख को अधिकतम तापमान 31 डिग्री पर पहुंचने की संभावना जताई है। जबकि, इसके बाद तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं।

राजधानी दिल्ली में 20 और 21 मार्च को बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं। इसके बाद 24 और 25 तारीख को भी इस तरह की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, सप्ताहभर के बीच लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के चलते बरसात की संभावना है। साथ ही इनसे तापमान में भी गिरावट आएगी।

दो पश्चिमी विक्षोभों के चलते अगले सात दिनों में तापमान सामान्य तौर पर 30 डिग्री या उससे नीचे रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने सिर्फ एक दिन यानी 21 तारीख को अधिकतम तापमान 31 डिग्री पर पहुंचने की संभावना जताई है। जबकि, इसके बाद तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं।

मौसम में हो रहे बदलावों के चलते दिल्ली की हवा अपेक्षाकृत साफ-सुथरी बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक बुधवार दिन में वायु गुणवत्ता सूचकांक 151 के अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। सफर का अनुमान है कि गुरुवार के दिन भी वायु गुणवत्ता सूचकांक इसी के आसपास रहने की संभावना है।

Next Story