दिल्ली

Weight Loss Drink: घटाना चाहते हैं अगर आप भी अपने पेट की चर्बी तो पिए केसर का पानी, पेट की चर्बी हो जाएगी गायब

Anshika
3 April 2023 11:03 AM IST
Weight Loss Drink: घटाना चाहते हैं अगर आप भी अपने पेट की चर्बी तो पिए केसर का पानी, पेट की चर्बी हो जाएगी गायब
x
Cooking Tips: जैसा कि सभी जानते हैं कि केसर में प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन ए, विटामिन सी जैसे अनेकों पोषक तत्व होते हैं जिन्हें अगर आप अपने प्रोटीन में शामिल करें तो यह आपकी इम्युनिटी के साथ-साथ आपके शरीर को भी काफी सहायता देता है।

Cooking Tips: जैसा कि सभी जानते हैं कि केसर में प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन ए, विटामिन सी जैसे अनेकों पोषक तत्व होते हैं जिन्हें अगर आप अपने प्रोटीन में शामिल करें तो यह आपकी इम्युनिटी के साथ-साथ आपके शरीर को भी काफी सहायता देता है। इसके सेवन से आप कभी भी गंभीर बीमारियों के चपेट में नहीं आएंगे।

How To Make Kesar Water: केसर एक आयुर्वेदिक हर्ब है जिसको प्राचीन समय से ही शरीर में ताकत बढ़ाने के लिए प्रयोग किया जाता रहा है. इसलिए केसर को मसालों की रानी भी कहा जाता है. केसर को आमतौर पर लोग स्वीट डिशेज या दूध में डालकर सेवन करना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप अपने दिन की शुरूआत केसर वाले पानी को पीकर करते हैं तो इससे आपके शरीर को ढेरों लाभ प्राप्त हो सकते हैं. केसर में सभी गुण होने के कारण अगर आप इसका पानी सुबह रोजाना पीते हैं तो इससे भी आप कई सारे गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इतना नहीं केसर का पानी के सेवन से आपकी आंखों की रोशनी भी बढ़ती है और शरीर के रोगों से भी मुक्ति मिलती है।इसलिए आज हम आपके लिए केसर का पानी बनाने की विधि लेकर आए हैं. केसर पानी को शहद, दालचीनी और कई ड्राय फ्रूट्स की मदद से तैयार किया जाता है जिससे ये ड्रिंक्स हेल्थ और स्वाद से भरपूर होती है,

तो चलिए जानते हैं केसर पानी (How To Make Kesar Water) कैसे बनाएं...

केसर पानी बनाने की आवश्यक सामग्री-

दालचीनी 1 इंच

इलायची 2

बादाम 4-5

स्वाद के अनुसार शहद

केसर पानी कैसे बनाएं? (How To Make Kesar Water)

केसर के इस इम्यूनिटी युक्त पानी को बनाने के लिए सबसे पहले आप एक पैन में एक गिलास पानी डालकर गैस पर रख दें फिर इसमें दालचीनी केसर और इलायची डालें। इसके बाद इसे धीमी आंच पर करीबन 6 से 7 मिनट तक उबलने दें। इसके बाद गैस बंद करके इस पानी को एक बर्तन में छान लें फिर इसे 3 से 4 मिनट तक ठंडा होने के लिए छोड़ दें। याद रहे इस गर्म पानी में शहद भूलकर भी ना डालें क्योंकि गर्म पानी में शहद विषैला हो जाता है। ठंडा होने के बाद अब आपका हेल्दी केसर पानी बनकर तैयार हो चुका है.

फिर आप इसको शहद और बादाम से गार्निश करके सर्व करें. तो इस तरीके से आप केसर का पानी पीकर अनेकों रोगों से छुटकारा पा सकते हैं और अपने सहयोगीयों के साथ इस पानी की रेसिपी को शेयर करके उन्हें भी रोग मुक्त कर सकते हैं।

Next Story