लाइफ स्टाइल

एक ही नंबर से चलाएं चार जगह व्हाट्सएप,जानिए यह तरीका

Anshika
26 March 2023 2:33 PM GMT
एक ही नंबर से चलाएं चार जगह व्हाट्सएप,जानिए यह तरीका
x
सभी जानते हैं कि व्हाट्सएप समय-समय पर अपने फीचर्स में बदलाव लाता ही रहता है। वह अपने यूजर की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर अपने फीचर्स को लॉन्च करता है। वहीं अब यूजर्स एक ही नंबर के व्हाट्सएप को 4 जगह यूज कर सकेंगे।

सभी जानते हैं कि व्हाट्सएप समय-समय पर अपने फीचर्स में बदलाव लाता ही रहता है। वह अपने यूजर की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर अपने फीचर्स को लॉन्च करता है। वहीं अब यूजर्स एक ही नंबर के व्हाट्सएप को 4 जगह यूज कर सकेंगे।

Whatsapp Multiple device feature: व्हाट्सएप हमेशा ही यूजर की आवश्यकता के अनुसार नए फीचर्स को लाता ही रहता है, जहां व्हाट्सएप के आए दिन नए फीचर्स हमेशा ही यूजर्स की आवश्यकताओं का ध्यान बेहतरी से रखा जाता है। वही अब व्हाट्सएप में एक नया फीचर लॉन्च किया है जिसमें आप अपने व्हाट्सएप से डिवाइसेज को लिंक करके फीचर को काफी आसान बना दिया है. जहां अब यूजर्स एक साथ चार डिवाइस को लिंक कर सकेंगे।इसके साथ अगर लिंक फोन स्विच ऑफ भी हो जाता है तो भी व्हाट्सएप इस्तेमाल करने में कोई परेशानी नहीं होगी। दूसरी ओर इस फीचर के आने से यूजर्स को काफी आसानी होने वाली है, आज हम आपको व्हाट्सएप के इसी खास फीचर के बारे में आपको जानकारी देने वाले हैं।


जानिए व्हाट्सएप के खास फीचर्स के बारे में

बता दे कि व्हाट्सएप के इस नए फीचर के जरिए आप चार डिवाइस को एक साथ लिंक कर पाएंगे। साथ ही व्हाट्सएप लिंक करते हुए अपने चैट्स को Sync और एन्क्रिप्टेड मोड पर भी रख पायेंगे। और यदि आपकी फोन की बैटरी स्विच ऑफ भी हो जाती है तो भी आपकी चैटिंग में कोई परेशानी नहीं आएगी।

यह है नए व्हाट्सएप का लिंक

व्हाट्सएप में इसके बारे में ट्वीट करते हुए कहा है कि व्हाट्सएप के जरिए डिवाइस लिंक की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। वह इसके माध्यम से अभियोजन अपनी डिवाइस को इंटरकनेक्ट कर सकेंगे, इस नए व्हाट्सएप को पाने के लिए whatsapp.com/download पर जाना होगा।

ऐसे करना होगा व्हाट्सएप के नए फीचर का प्रयोग

इसके लिए आपको व्हाट्सएप के multi-device फीचर का इस्तेमाल करना होगा। जहां आप सबसे पहले इस ऐप के लेटेस्ट वर्जन को अपडेट कर ले। इसके बाद डिवाइस लिंक करने के लिए आपको व्हाट्सएप के दाएं और स्थित लिंक डिवाइस आप्शन पर क्लिक करना होगा। अब यहां से आप चार डिवाइस को लिंक कर सकेंगे। इसके साथ ही आप अगर चार अलग-अलग डिवाइस को लिंक करे हुए हैं तो इसी दौरान आपका प्राइमरी फोन यदि स्विच ऑफ भी हो जाता है तो भी आपको इसमें कोई परेशानी नहीं आएगी। आपकी लिंक डिवाइस लॉग आउट नहीं होगी। अब आगे देखना यह है कि व्हाट्सएप का यह नया फीचर देखकर यूजर्स कितना खुश होते हैं।

Next Story