

आज के मॉडर्न जमाने में सभी अपने आप को फैशन से जोड़ना चाहते हैं. ऐसे में टैटू बनवाना भी फैशन में आ गया है लेकिन अब यह फैशन एक महिला को काफी भारी पड़ गया है. रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने टैटू बनवा कर काफी बड़ी गलती कर दी है. महिला ने यह टैटू ऐसी जगह बनवाया जहां की स्किन काफी सॉफ्ट होती है और टैटू की स्याही से महिला की त्वचा मे बहुत गहराई से डाला गया था. इसके बाद इतना ज्यादा संक्रमण फैल गया कि उसे सर्जरी करवानी पड़ी. शरीर को काफी सुंदर और आकर्षक दिखाने के लिए आजकल लोग क्या-क्या नहीं करते. ऐसे में आजकल टैटू का चलन भी काफी फैशन में आ गया है लेकिन मेडिकल रिपोर्ट्स में टैटू के कई सारे साइड इफेक्ट भी बताए जाते हैं.
ऐसा ही कुछ हुआ ब्रिटेन की एक महिला के साथ जिसे अपने शरीर पर टैटू बनवाना काफी भारी पड़ गया और उसको काफी नुकसान भी हुआ. इस महिला ने अपने पैरों पर टैटू बनवाया था लेकिन टैटू बनवाने के बाद उसकी एक गलती के चलते उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा और आखिर में महिला को ऑपरेशन भी कराना पड़ा.
जांघ वाले हिस्से में बनवाया टैटू
बताया जा रहा है कि महिला ने यह टैटू काफी पहले बनवाया था. ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वेस्ट यॉर्कशायर काउंटी की रहने वाली यह महिला टैटू की शौकीन है और यह अपने शरीर पर पहले भी काफी टैटू बनवा चुकी है लेकिन इस बार उसे टैटू बनवाना महंगा पड़ गया. वह उसी शख्स के पास फिर पहुंच गई जिससे वह टैटू बनवाती रहती थी. इस बार उसने अपने पैर के जांघ वाले हिस्से में टैटू बनवाने के लिए कहा और टैटू वाले ने ठीक उसी जगह महिला के टैटू बना भी दिया.
₹17000 का आया था खर्च
महिला ने अपनी दाहिनी जांघ पर एक आंख, घड़ी ,कंपास और गुलाब के डिजाइन के साथ टैटू बनवाया था. इसके लिए उसने करीब 200 पाउंड यानी कि ₹17000 खर्च किए थे लेकिन उसने जब यह टैटू बनवाया तो उसे बिल्कुल भी तकलीफ नहीं हुई लेकिन टैटू बनवाने के बाद जब महिला घर पहुंची तो उसे दर्द होने लगा. यहां तक कि वह इस दर्द की वजह से चल भी नहीं पा रही थी. असल में इस जगह पर उसकी स्किन काफी सॉफ्ट थी.
बताया जा रहा है कि टैटू बनाते वक्त गलती यह हो गई कि जहां टैटू बनवाया गया वहां की स्किन सॉफ्ट थी और टैटू की स्याही महिला के शरीर में बहुत गहराई से चली गई जिसके बाद उसे इंफेक्शन हो गया और इन्फेक्शन इतना ज्यादा फैल गया कि धीरे-धीरे पूरे टैटू में फैल गया. टैटू से सड़े हुए मांस जैसी गंध भी आने लगी. इसके बाद महिला डॉक्टर के पास गई जहां महिला को भर्ती होना पड़ा आखिर में डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिए इस टैटू को हटाया.




