
केंद्र सरकार ने यह जघन्य अपराध क्यों किया - मनीष सिसोदिया

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मार्च से लेकर जब से कोरोना की दूसरी लहर आई है अब तक देश में 1 लाख लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। हम अपने देश की बनाई हुई 6.5 करोड़ वैक्सीन, जो इन लोगों को लग सकती थी उसे विदेशों में भेज रहे हैं। यह केंद्र सरकार का जघन्य अपराध है।
उन्होंने कहा कि देश में पिछले 2 महीनों में 1 लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना से मौत हुई है। जिस समय देश का लगभग हर परिवार कोरोना से पीड़ित था, पूरे देश में हाहाकार मचा था, उस समय केंद्र सरकार ने 6.6 करोड़ वैक्सीन 93 देशों को एक्सपोर्ट कर अपने ही देश के लोगों को मरने के लिए छोड़ दिया।
मनीष सिसोदिया ने कहा कि जबसभी देश अपने देश वासियों को सुरक्षित करने में जुटे हुए थे तब हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की इमेज बिल्ड करने में जुटे हुए थे। आज हमारे देश में युवा अपनी जान दे रहे है जबकि विश्व में किसी भी देश में यह हाल नहीं है. जब देश को करोड़ों वैक्सीन की जरूरत थी तब हम सात करोड़ वैक्सीन विदेश भेज रहे थे क्यों?




