दिल्ली

बंदर के हाथों से थप्पड़ खाकर हिल गई लड़की दे रही थी बंदरों को खाना सोशल मीडिया पर छा गया वीडियो

Anshika
4 April 2023 6:30 PM GMT
बंदर के हाथों से थप्पड़ खाकर हिल गई लड़की दे रही थी बंदरों को खाना सोशल मीडिया पर छा गया वीडियो
x
इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की बड़े प्यार से बंदरों को खाना दे रही है लेकिन तभी बंदर बेचारी लड़की को जोर से थप्पड़ जड़ देता है जिसके बाद वह लड़की शॉक्ड हो जाती है.

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की बड़े प्यार से बंदरों को खाना दे रही है लेकिन तभी बंदर बेचारी लड़की को जोर से थप्पड़ जड़ देता है जिसके बाद वह लड़की शॉक्ड हो जाती है. सोशल मीडिया की इस दुनिया में अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तरह तरह के वीडियो से भरे पड़े हैं. यह एक ऐसा प्लेटफार्म में जहां हर समय कुछ ना कुछ ट्रेंड कर ही जाता है। यहां पर कुछ वीडियो ऐसे आते हैं जिसमें हम भावुक हो जाते हैं तो कई बार ऐसे भी वीडियो आते हैं जिसे देखकर हंसी रोक ना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक फनी वीडियो सामने आ रहा है जिसमें लड़की बंदर को खाना देती है लेकिन इस पर बंदर का क्या रिएक्शन होता है। यह देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

फनी वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगते हैं और थोड़ी ही देर में काफी लाइक और व्यूज बटोर लेते हैं और इस पर यूजर्स भी जमकर कमेंट करते हैं। सामने आया यह वीडियो कुछ सेकंड का है लेकिन आप इसको देखकर हंसने लगेंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदर आराम से बैठा हुआ है उसके पास कुछ लोग मौजूद हैं जो उसका वीडियो बना रहे हैं। तभी एक लड़की उस बंदर के करीब जाती है उसके हाथ में खाने का कुछ सामान है। लड़की ने बंदर पर प्यार दिखाते हुए खाना उसके सामने रख दिया जिससे लड़की को यह लगा कि बंदर बहुत खुश होगा। मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ। लड़की ने शायद सोचा भी नहीं होगा।

दरअसल लड़की ने जैसे ही खाना बंदर के सामने रखा बंदर को गुस्सा आ गया और उसने जोरदार थप्पड़ लड़की को जड़ दिया। थप्पड़ भी इतना तेज था कि बेचारी वह लड़की भी शॉक्ड हो गई।अब इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दिखा रहे हैं और जमकर हंस भी रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स यहां तक कह रहे हैं कि शायद अब किसी का भला नहीं करना चाहिए।

Anshika

Anshika

    Next Story