दिल्ली

युवा गांधी कुरुक्षेत्र से दिल्ली तक शांति के लिए करेंगे पदयात्रा

युवा गांधी कुरुक्षेत्र से दिल्ली तक शांति के लिए करेंगे पदयात्रा
x
21 सितंबर से शुरू होगी,2 अक्टूबर को होगा समापन

नई दिल्ली। आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर बापू और बाबा विनोबा के सपनो के देश , दुनिया और पुर्णस्वराज्य के लिए हम युवा गांधी, शान्ति और अहिंसा पदयात्रा करेंगे। देश भर के युवा ,21 सितंबर (विश्व शांति दिवस ) को गीता की नगरी कुरुक्षेत्र , से 2 अक्टूबर, 21 (विश्व अहिंसा दिवस) को गांधी समाधी राजघाट तक की पदयात्रा करेंगे।

राष्ट्रीय युवा योजना के संयोजक संजय राय का कहना है कि "दुनियां के युवाओं एक हो, शांति और अहिंसा के लिए " यहीं हमारा उदघोष है। जय जगत हमारा मंत्र है। जनतंत्र में शक्ति जनता की बढ़े। इन बारह दिनों की पदयात्रा में ये युवा मुख्य रूप से कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, समालखा, सोनीपत, होते हुए दिल्ली पहुंचेंगे। सभी तक शान्ति और अहिंसा का संदेश पहुंचाएंगे ।

संजय राय का कहना है कि हमारा देश अपनी आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मना रहा है। आजादी के इस अमृत महोत्सव के अवसर पर बापू और बाबा विनोबा के सपनों के देश और दुनिया की कल्पना को साकार करने और जय जगत के नारे को बुलंद करने के लिए युवा यह पदयात्रा करेंगे।

बापू ने पुर्ण स्वराज की बात की थी। जनतंत्र में जनता की शक्ति बढ़े, यहीं संकल्प लें। यह एक ऐतिहासिक अवसर है जब विश्व शांति दिवस 21 सितंबर 2021 को यह यात्रा कुरुक्षेत्र की भूमि से प्रारंभ होकर, 2 अक्टूबर 2021 को विश्व अहिंसा दिवस के दिन बापू की समाधि राजघाट नई दिल्ली पर पूर्ण होगी। दुनिया के युवाओं एक हों, शांति और अहिंसा के लिए! यही हमारा उद्घोष है। जय जगत हमारा मंत्र है। शांति दिवस से अहिंसा दिवस तक की यह यात्रा युवाओं के लिए एक संकल्प यात्रा होगी।

इस ऐतिहासिक अवसर के यदि आप हिस्सा बनना चाहते हैं तो आपका स्वागत है। हमारा प्रयास है कि देश के सभी राज्यों से सभी भाषाओं, धर्म , व पंथ के युवा साथ चले और आजादी का अमृत महोत्सव साथ में मनाए। हम इस यात्रा के लिए किसी भी संगठन से कोई आर्थिक सहयोग नहीं लेंगे। हम सब अपना खर्च स्वयं वहन करेंगे।

यह यात्रा जन सहयोग पर आधारित होगी। यदि स्थानीय साथी रहने ,खाने और अन्य कार्यक्रम की व्यवस्था करेंगे तो उनका अभिनंदन है। 12 दिन की इस यात्रा में हमें अपना सोने के लिए मैट, बर्तन, पानी की बोतल ,अपनी दवा, मच्छर से बचने के साधन, कम कपड़े और कम सम्मान के साथ शामिल होना होगा।

यह ऐतिहासिक अवसर है हम युवाओं के लिए खुद को देश व समाज के लिए तैयार और प्रशिक्षित करने का। *आप अपना पंजीकरण निम्न लिंक पर 10 सितंबर तक अवश्य कर लें 20 सितंबर तक कुरुक्षेत्र पहुंचने का टिकट भी अवश्य कर लें। जल्दी ही हम कुरूक्षेत्र रुकने का पता बताएंगे। कोविड के टीकाकरण कार्ड को अपने साथ रखें। कोविड के सरकारी नियमों का अनुपालन हम सब करेंगे।

Next Story