दिल्ली

भारत की यह कंपनी दे रही है पेड पीरियड लीव, महिला कर्मचारियों को मिलेगी अब बड़ी राहत, आई चेहरे पर मुस्कान !!

Anshika
14 March 2023 7:05 PM IST
भारत की यह कंपनी दे रही है पेड पीरियड लीव, महिला कर्मचारियों को मिलेगी अब बड़ी राहत, आई चेहरे पर मुस्कान !!
x
जूपी अपनी महिला कर्मचारियों के लिए पेड पीरियड लीव पॉलिसी लेकर आया है. ऑफिस या घर में काम करने पर हर महीने एक छुट्टी के साथ पीरियड लीव पॉलिसी का लाभ उठाया जा सकता है

Zupee Introduces Paid Period Leave Policy: जूपी अपनी महिला कर्मचारियों के लिए पेड पीरियड लीव पॉलिसी लेकर आया है. ऑफिस या घर में काम करने पर हर महीने एक छुट्टी के साथ पीरियड लीव पॉलिसी का लाभ उठाया जा सकता है. जूपी ने यह नई पॉलिसी अपनी महिला कर्मचारियों के लिए निकाली है जो पीरियड में भी ऑफिस में आकर काम करती हैं. इस तरीके की पॉलिसी के बारे में सुनकर अब सभी महिला कर्मचारियों को काफी राहत मिली है और वह बेहद खुश भी हैं.

Zupee Introduces Paid Period Leave Policy: ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म जूपी ने सोमवार को अपनी महिला कर्मचारियों के लिए पेड पीरियड लीव पॉलिसी शुरू करने की घोषणा की. ऑफिस या घर से काम करने पर हर महीने एक छुट्टी के साथ पीरियड लीव पॉलिसी का लाभ उठाया जा सकता है. कंपनी ने कहा कि मेंसुरेशन को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवादों से निपटने के प्रयास में नई नीति महिला कर्मचारियों के लिए स्वस्थ और आरामदायक माहौल बनाने के लिए यह एक नया कदम उठाया गया है.




जूपी ने कहा कि इस नीति को लागू करने पर जूपी ना केवल महिला कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ध्यान रख रही है बल्कि उनकी सुरक्षा की भी बात कर रही है. मेंसुरेशन साइकिल के दौरान तरह तरह के विवाद सुनाई देते हैं जिन से बचने के लिए और जागरूकता भी बढ़ाने के लिए यह कार्य किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि हमारी नीतियों से सभी महिला सहयोगियों को अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का मौका मिलेगा और व्यक्तिगत पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाने में भी वह सक्षम हो पाएंगी.

पेड पीरियड लीव की ये पॉलिसी 1 अप्रैल से लागू की जाएगी. कंपनी ने कहा कि जूपी पीरियड लीव पॉलिसी शुरू करने वाला पहला स्किल आधारित ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म है. कई अन्य स्टार्ट-अप्स ने हाल ही में अपनी महिला कर्मचारियों के लिए पहल शुरू की है. ऑनलाइन फूड डिलीवरी करने वाली कंपनी स्विग्गी ने भी अपनी महिला डिलीवरी पार्टनर को 2 दिन का मासिक टाइम ऑफ दिया है. वही जमेटो ने भी अपनी महिला कर्मचारियों को मेंसुरेशन के दौरान 1 साल में 10 दिन का अवकाश प्रदान किया है जिसका वह वेतन भी देते हैं.एडटेक प्लेटफॉर्म बायजू भी अपनी महिला कर्मचारियों को एक साल में 12 पीरियड लीव (पीईएल) तक का लाभ उठाने की अनुमति देता है। इस तरह की पॉलिसी को चलाने का एकमात्र उद्देश्य यही है कि इससे महिलाएं अपने स्वास्थ्य की तरफ अग्रसर हो जाएंगी और अपने आने वाले समय में अपनी सुरक्षा और अपनी समस्याओं का समाधान कर पाएंगी.

Next Story