लाइफ स्टाइल

प्रियंका चोपड़ा बनीं एशिया की सबसे सेक्सी महिला, पांचवी बार मिला खिताब

Arun Mishra
7 Dec 2017 4:26 AM GMT
प्रियंका चोपड़ा बनीं एशिया की सबसे सेक्सी महिला, पांचवी बार मिला खिताब
x
बॉलीवुड की देसी गर्ल और क्वांटिको फेम एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एशिया की सबसे सेक्सी महिला बन गई हैं...!
नई दिल्ली : बॉलीवुड की देसी गर्ल और क्वांटिको फेम एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एशिया की सबसे सेक्सी महिला बन गई हैं. दरअसल, प्रियंका चोपड़ा को ब्रिटेन में एक सालाना चुनाव में एशिया की सबसे सेक्सी महिला माना गया है. सबसे बड़ी बात ये है कि उन्हें ये खिताब पांचवीं बार मिला है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है.

लंदन के साप्ताहिक समाचारपत्र ईस्टर्न आई द्वारा कराए गए '50 सेक्सिएस्ट एशियन वुमन' चुनाव में प्रियंका चोपड़ा शीर्ष पर हैं. उन्होंने रिकॉर्ड बनाते हुए पांचवी बार इस टाइटल को हासिल किया है. दीपिका पादुकोण को साल 2016 में भी यह टाइटल मिला था.



इस ऑनलाइन चुनाव में उनके लिए वोट करने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए प्रियंका ने कहा -

मैं इसका क्रेडिट नहीं ले सकती हूं. इसका क्रेडिट मेरे जेनेटिक्स और आपकी नजर को जाता है. इस उपलब्धि के लिए मैं आभारी हूं और आगे भी इसको बनाए रखना मेरे लिए अहम है."

'ईस्टर्न आई' के एंटरटेनमेंट एडिटर और '50 सेक्सिएस्ट एशियन वुमन' के संस्थापक असजाद नजीर ने चोपड़ा को ' सुंदर, दिमाग वाली, बहादुर और अच्छी दिल' वाली महिला का मिश्रण बताया है.



खिताब की इस दौड़ में भारत की छोटे पर्दे की स्टार निया शर्मा दूसरे पायदान पर रहीं. निया ने कहा है कि अब वह प्रियंका जैसी ऊंचाई तक पहुंचने की हिम्मत कर सकती हैं. इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण तीसरे स्थान, आलिया भट्ट चौथे स्थान और पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान पांचवें स्थान पर हैं. वहीं इस सूची में कैटरीना कैफ का स्थान सातवां और श्रद्धा कपूर का स्थान आठवां है. पिछले साल दीपिका पादुकोण को एशिया की सबसे सेक्सी महिला का टाइटल मिला था.

Next Story