लाइफ स्टाइल

Femina Miss India 2023: 19 साल की नंदिनी गुप्ता बनीं मिस इंडिया, जानिए- कौन हैं नंदिनी गुप्ता जिनके सिर सजा है खूबसूरती का ताज

Arun Mishra
16 April 2023 5:02 AM GMT
Femina Miss India 2023: 19 साल की नंदिनी गुप्ता बनीं मिस इंडिया, जानिए- कौन हैं नंदिनी गुप्ता जिनके सिर सजा है खूबसूरती का ताज
x
नंदिनी गुप्ता देश की 59वीं मिस इंडिया चुनी गईं

Femina Miss India 2023 : कोटा, राजस्थान की 19 वर्षीय महिला नंदिनी गुप्ता (Nandini Gupta) ने फेमिना मिस इंडिया 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है. उनके साथ दिल्ली की श्रेया पूंजा फेमिना मिस इंडिया 2023 की फर्स्ट रनर-अप और मणिपुर की थौनाओजम स्ट्रेला को सेकंड रनर-अप का ताज पहनाया गया. नंदिनी गुप्ता देश की 59वीं मिस इंडिया चुनी गईं. इस खास मौके पर नंदिनी को पूर्व मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने ताज पहनाया. मिस इंडिया बनने के बाद नंदिनी अब मिस वर्ल्ड के अगले सीजन में देश को रिप्रेजेंट करेंगी.


कौन हैं नंदिनी गुप्ता?

मिस इंडिया 2023 नंदिनी गुप्ता राजस्थान के कोटा शहर की रहने वाली हैं. उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है. मिस इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक, नंदिनी प्रियंका चोपड़ा को अपना आइडल मानती हैं. वे एक्ट्रेस से काफी इंस्पायर हैं. फेमिना मिस इंडिया का आयोजन इस बार मणिपुर में हुआ था. मिस इंडिया 2023 इवेंट में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे ने धमाकेदार परफॉर्मेंस से समा बांधा. वहीं, मनीष पॉल और भूमि पेडनेकर ने शो को होस्ट किया था.

Next Story