
- Home
- /
- विविध
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- OMG...श्मशान में...
OMG...श्मशान में मुर्दे की राख के सामने तंत्र साधना करती है बिग बॉस की ये कंटेस्टेंट!

शिवानी ने तंत्र विद्या में अमेरिका की विश्व प्रसिद्ध शिकागो यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर चुकी हैं।शिवानी ने तंत्र विद्या में नागपुर के संस्कृत विद्यालय से भी रिसर्च भी किया है। इंडियन और वेस्टर्न तंत्र की समानताओं को जोड़कर उन्होंने कुछ नई पद्धतियां विकसित की है। उज्जैन के सिंहस्थ में वे सरस्वती शक्ति महिला अखाड़े का गठन किया। शिवानी दुर्गा कई भाषाएं बोल सकती हैं। उनके भक्त और अनुयायी दुनिया के कई देशों में फैले हुए है।
बताया जाता है कि शिवानी की मां की मौत के बाद उनके पिता ने संगीत की अपनी एक छात्रा से शादी कर ली, जिसके बाद उसकी सौतेली मां ने शिवानी को घर से निकाल दिया। शिवानी के मुताबिक वो अपनी छोटी बहन के साथ अलवर के एसएमडी स्कूल में पढ़ती थीं। कई बार भूख के कारण वह गिर जाती थी, स्कूल के टीचर्स ने उसके लिए पैसे जमाकर खाने का इंतजाम करते थे। शिवानी ने किसी तरह से अपनी डिग्री पूरी की और फिर वो जयपुर आ गईं। यहां उन्हें खुद को और अपनी बहन को सुरक्षित रखने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी।
इसके बाद शिवानी मुंबई आ गई और यहां नौकरी की। फिल्मों-सीरीयल में भी काम किया। यहां उन्होंने शादी भी की, लेकिन बाद में पता चला कि उनका पति क्रिमिनल है और उसपर कई केस चल रहे हैं। इसके बाद उन्होंने अपने पति का साथ छोड़ दिया।