लाइफ स्टाइल

अर्जुर कपूर ने मलाइका संग ब्रेकअप की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

Sakshi
12 Jan 2022 4:16 PM GMT
अर्जुर कपूर ने मलाइका संग ब्रेकअप की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कही ये बात
x
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के ब्रेकअप की खबरें आज सुबह से ही सामने आ रही हैं। अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया के माध्यम से ब्रेकअप की खबरों पर अपना पहला रिएक्शन दे दिया है।

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के ब्रेकअप की खबरें आज सुबह से ही सामने आ रही हैं। इस खबर ने अर्जुन और मलाइका के फैंस का दिल तोड़ दिया है। दरअसल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बीते कुछ दिनों से साथ नहीं दिखें और इसी वजह से इनके ब्रेकअप के कयास लगाए जाने लगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फैंस यही दुआ कर रहे थे कि दोनों के बीच दरार ना आई हो और जल्द ही दोनों इस तरह की खबरों पर अपनी चुप्पी भी तोड़ दें। बता दें कि अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया के माध्यम से ब्रेकअप की खबरों पर अपना पहला रिएक्शन दे दिया है।

अफवाहों पर अर्जुन ने तोड़ी चुप्पी

बता दें कि अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर मलाइका अरोड़ा संग एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। कैप्शन पढ़ने से पहले ही आप समझ जाएंगे कि दोनों के बीच सब कुछ पहले जैसा ही है। अर्जुन ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है कि 'अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं है। सुरक्षित रहिए। खुश रहिए। लोगों के लिए मंगल कामना करता हूं और आप सभी को ढेर सारा प्यार।' बता दें कि अर्जुन कपूर के इस पोस्ट पर बॉलीवुड जगह से जुड़ी कई हस्तियों ने रिएक्ट किया है और दोनों की जोड़ी की सलामती की दुआएं भी मांगी हैं।

मलाइका ने ही किया रिएक्ट

वहीं अर्जुन कपूर की तरह मलाइका अरोड़ा ने अभी तक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ भी पोस्ट नहीं किया है। बता दें कि एक्ट्रेस ने अर्जुन वाले पोस्ट पर ही हार्ट इमोजी बनाकर ये साफ कर दिया है कि उनकी ओर से भी सब कुछ ठीक है। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लम्बे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शादी की खबरों पर दोनों हमेशा ही चुप्पी बनाए रखते हैं लेकिन माना यही जा रहा है कि जल्द ही दोनों सात फेरे ले सकते हैं। फिलहाल तो इनके फैंस के लिए सबसे अच्छी बात यही है कि दोनों अलग नहीं हुए हैं।

Next Story