लाइफ स्टाइल

इस बार NCB दफ्तर में बीता बर्थडे, देर रात एनसीबी दफ्तर में हुई पूछताछ, हिरासत को लेकर भी हुए सवाल-जवाब

सुजीत गुप्ता
13 Nov 2021 5:12 AM GMT
इस बार NCB दफ्तर में बीता बर्थडे, देर रात एनसीबी दफ्तर में हुई पूछताछ, हिरासत को लेकर भी हुए सवाल-जवाब
x

आर्यन खान मुंबई तट के पास एक क्रूज पोत से कथित तौर पर ड्रग्स बरामद होने के मामले की जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के विशेष जांच दल (एसआईटी) के समक्ष शुक्रवार शाम पेश हुए और उनका बयान दर्ज किया जा रहा है। हालांकि मुंबई क्रूज पार्टी ड्रग केस में फंसे बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का कल यानी शुक्रवार को जन्मदिन था। मगर इस बार आर्यन खान अपना जन्मदिन सही से सेलिब्रेट नहीं कर पाए।

सूत्रों ने कहा कि आर्यन खान शाम में एनसीबी दफ्तर पहुंचे थे और करीब छह घंटे की पूछताछ के बाद वह रात साढ़े ग्यारह के बाद वापस मन्नत लौटे थे। आर्यन खान बंबई हाईकोर्ट के निर्देशानुसार शुक्रवार को दोपहर में मुंबई स्थित एनसीबी के दक्षिण मुंबई कार्यालय पहुंचे थे। अदालत ने पिछले महीने उनकी जमानत याचिका मंजूर करते हुए उनसे हर शुक्रवार को एनसीबी के समक्ष पेश होने को कहा था।

हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित शाम को भी आर्यन खान मुंबई की स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम के सामने पेश हुआ जहां इस मामले में उसका बयान दर्ज किया गया। शुक्रवार को दिन में एनसीबी के सामने हाजिरी लगाने के बाद आर्यन ने एसआईटी के सामने भी पेशकश दर्ज की। रिपोर्ट्स के अनुसार आर्यन से एनसीबी के डेप्यूटी डायरेक्टर जनरल संजय कुमार सिंह ने करीब आधी रात तक सवाल जवाब किए।

आर्यन से नवी मुंबई से आरएएफ कार्यालय में पूछताछ की गई। अदालत द्वारा अनिवार्य उपस्थिति के लिए एनसीबी दफ्तर छोड़ने के बाद आर्यन नवी मुंबई के लिए रवाना हो गया। रिपोर्ट्स की मानें तो आर्यन से उन परिस्थितियों के बारे में पूछताछ की गई जिसमें वह क्रूज पर चढ़ा, उसके ड्रग्स सप्लायर के लिंक्स और उसके दोस्तों और उनकी ड्रग्स की आदतों के बारे में सवाल जवाब किए गए।

सूत्रों ने बताया कि बाद में वह एनसीबी के उप महानिदेशक संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में शाम में नवी मुंबई में एसआईटी के समक्ष पेश हुए। उन्होंने बताया कि आर्यन का बयान नवी मुंबई में दर्ज किया गया। एसआईटी क्रूज पोत पर कथित रूप से मादक पदार्थ मिलने समेत कम से कम छह मामलों की जांच कर रही है।

बतादें कि एनसीबी ने मुंबई के समुद्र तट के पास एक क्रूज पोत पर दो अक्टूबर को छापा मारा था और उसने वहां से मादक पदार्थ जब्त किए जाने का दावा किया था। छापेमारी के दौरान आर्यन और कई अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था।



सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story