लाइफ स्टाइल

आर्यन खान का पुब्लिक प्लेस पर टॉयलेट करते वायरल वीडियो सच या झूठ? जानिए सच्चाई

Sakshi
4 Jan 2022 3:44 PM GMT
आर्यन खान का पुब्लिक प्लेस पर टॉयलेट करते वायरल वीडियो सच या झूठ? जानिए सच्चाई
x
बीते साल ड्रग्स केस को लेकर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) काफी चर्चा में रहे थे। वहीं साल 2022 की शुरुआत के साथ ही एक बार फिर आर्यन खान सुर्खियों में आ गए हैं।

बीते साल ड्रग्स केस को लेकर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) काफी चर्चा में रहे थे। वहीं साल 2022 की शुरुआत के साथ ही एक बार फिर आर्यन खान सुर्खियों में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स नशे में धुत नजर आ रहा है, और एक दूसरा आदमी उसे संभालने की कोशिश कर रहा है। हालांकि कुछ ही देर के बाद युवा शख्स पब्लिक प्लेस में ही टॉयलेट कर देता है। कई सोशल मीडिया यूजर्स इसे आर्यन खान का वीडियो बताते हुए शेयर कर रहे हैं और शाहरुख के बेटे को ट्रोल कर रहे हैं। लेकिन क्या है इस वीडियो की सच्चाई, वो आपको बताते हैं....

आर्यन बताकर शेयर कर रहे वीडियो

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नशे में धुत लड़के को आर्यन खान बताकर ट्रोल किया जा रहा है। नशे में धुत लड़का कुछ ही देर बाद पब्लिक प्लेस में टॉयलेट कर देता है। इस वीडियो में एक शख्स नजर आ रहा है। ये शख्स नशे में धुत है, जिसे एक दूसरा आदमी रोने की कोशिश कर रहा है।

क्या है सच्चाई

मीडिया रिपोर्टस के ये वीडियो लॉस एंजिल्स के एयरपोर्ट का है और 2012 का है। बताया जाता है कि Bronson को इसके बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। इस वायरल वीडियो में नजर आ रहा शख्स कनाडा के एक्टर Bronson Pelletier हैं, जो ट्वाइलाइट सागा सीरीज में जेरेड कैमरोन का किरदार निभा चुके हैं।

Next Story