
- Home
- /
- विविध
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Ashram Flyover: नए साल...
Ashram Flyover: नए साल से 45 दिन बंद रहेगा आश्रम फ्लाईओवर, नोएडा व फरीदाबाद से आने-जाने वालों को होगी परेशानी

Ashram Flyover: नए साल से 45 दिन बंद रहेगा आश्रम फ्लाईओवर, नोएडा व फरीदाबाद से आने-जाने वालों को होगी परेशानी
Ashram Flyover: Delhi Ashram Flyover Closed: दक्षिणी दिल्ली को नोएडा, फरीदाबाद और बदरपुर से जोड़ने वाला आश्रम फ्लाईओवर (Ashram flyover) नए साल से बंद रहने वाला है। नोएडा से दिल्ली और बदरपुर से दक्षिणी दिल्ली आने-जाने वाले लोगों को इन दिनों भारी जाम से जूझना पड़ सकता है। दरअसल, एक जनवरी से 15 फरवरी तक आश्रम फ्लाईओवर बंद रहेगा, यानी 45 दिन तक ये फ्लाईओवर बंद रहेगा।
जिसके चलते इन दिनों नोएडा से दिल्ली और बदरपुर से दक्षिणी दिल्ली के साथ ही नई दिल्ली के कुछ इलाकों में जाम की समस्या का सामना कर पड़ सकता है। आश्रम फ्लाईओवर को 45 दिनों तक बंद करने का फैसला इसलिए लिया गया है। क्योंकि आश्रम फ्लाईओवर को डीएनडी फ्लाईओवर से जोड़ने का काम किया जा रहा है। जिसके चलते कुछ दिनों तक ये फ्लाईओवर यातायात के लिए बंद किया गया है।
फ्लाईओवर बंद होने से लोगों को अधिक परेशानी का सामना ना करना पड़े। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने एक गाइडलाइन जारी की है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, दक्षिणी दिल्ली को नोएडा और फरीदाबाद से जोड़ने वाला आश्रम फ्लाईओवर एक जनवरी से 15 फरवरी तक बंद रहेगा। इसलिए इन दिनों लोग रिंग रोड के दोनों कैरिज्वे का यातायात के लिए इस्तेमाल कर पाएंगे।
दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी में आम लोगों से कहा गया है कि वे कुछ समय के लिए सिर्फ निर्धारित स्थानों पर ही अपने वाहनों की पार्किंग करें। अगर अस्पताल, रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट जाने की तैयारी है तो यात्रा को पहले से प्लान करके चलें। इसके साथ दिल्ली पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में बताया है कि आश्रम फ्लाईओवर को जोड़ने वाली कुछ सड़कों को यातायात के लिए डायवर्ट भी किया जा सकता है।
पुलिस की गाइडलाइन
- बदरपुर से रिंग रोड और सराय काले खां जाने वाले यात्री माता मंदिर मार्ग का प्रयोग करें।
- बदरपुर, सरिता विहार और जामिया की ओर आने वाले यात्रियों को कैप्टन गौड़ मार्ग, लाजपत नगर और एम्स जाने के लिए यू टर्न लेना होगा।
- चिराग दिल्ली और आईआईटी से नोएडा जाने वाले यात्रियों को रिंग रोड का इस्तेमाल करना होगा।
- नोएडा से एम्स और धौला कुआं जाने वाले यात्रियों को सराय काले खां, भैरों रोड, मथुरा रोड का उपयोग करना होगा।