
- Home
- /
- विविध
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- इस भोजपुरी एक्ट्रेस की...
लाइफ स्टाइल
इस भोजपुरी एक्ट्रेस की सड़क हादसे में मौत, शूटिंग के लिए जाते वक्त हुआ एक्सीडेंट!
Arun Mishra
20 May 2018 11:37 AM IST

x
Bhojpuri Actress Manisha Rai
भोजपुरी एक्ट्रेस मनीषा राय को शॉर्ट फिल्म 'कोहबर' से लोकप्रियता से हासिल हुई थी.
नई दिल्ली : शॉर्ट फिल्म 'कोहबर' से लोकप्रियता हासिल करने वाली भोजपुरी एक्ट्रेस मनीषा राय की उत्तर प्रदेश के बलिया में एक सड़क हादसे में मौत हो गई है. हादसे के वक्त 25 वर्षीय एक्ट्रेस अपने को-स्टार संजीव मिश्रा के साथ बाइक पर थीं. दोनों एक फिल्म की शूटिंग के लिए जा रहे थे.
पुलिस अधीक्षक एस पी गांगुली के मुताबिक, ये हादसा 18 मई शुक्रवार को रात 8.30 बजे छितौनी गांव के पास हुआ. मनीषा जिस बाइक पर बैठी थीं उसे एक कार ने टक्कर मार दी. इस हादसे में मनीषा की मौत दुर्घटनास्थल पर ही हो गई जबकि संजीव मिश्रा को गंभीर चोटें आई हैं.
पुलिस ने बताया कि मनीषा राय और उनके एसोसिएट संजीव मिश्रा पास की ही एक जगह मनियार जा रहे थे, जहां उनकी फिल्म की शूटिंग होनी थी. कार ड्राइवर दुर्घटना के बाद फरार है और उसकी तलाश की जा रही है.
बता दें कि मनीषा को शॉर्ट फिल्म 'कोहबर' से काफी पॉपुलैरिटी मिली थी. इसे 46 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा था. मनीषा के निधन पर भोजपुरी सिनेमा जगत ने अपनी संवेदना व्यक्त की है.
Next Story




