लाइफ स्टाइल

आप भी देखें इस भोजपुरी सिंगर का नया गाना 'लेन देन.....' हुआ रिलीज

सुजीत गुप्ता
2 July 2021 8:38 AM GMT
आप भी देखें इस भोजपुरी सिंगर का नया गाना लेन देन..... हुआ रिलीज
x

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की फेमस सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. उनके गाने भोजपुरी इंडस्ट्री में तहलका मचाते हैं. उनके लगभग सभी गाने लाखों व्यूज हासिल करते हैं. अंतरा सिंह प्रियंका अपने गानों में अपनी अदाओं से भी लोगों का दिल जीत लेती हैं. अब उनका एक नया गाना 'लेन देन के चक्कर' रिलीज हो चुका है, जिसे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। अंतरा इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर हैं। उनके गाने लोगों को खूब पसंद आते हैं रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं।


इस वीडियो सॉन्ग को गुरुवार को नव भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। इसे थोड़ी ही देर में लाखों व्यूज मिल गए हैं और गाना फैंस वायरल भी कर रहे हैं. गाने की बात करें तो ये दो प्यार करने वालों की कहानी है, जिनके बारे में घर वालों को पता चल जाता है, तो उनके मिलने पर रोक लगा दी जाती है। इस इमोशनल भोजपुरी गाने को अंतरा सिंह प्रियंका ने बेहद अलग अंदाज से गाया है इस गाने में एक्ट्रेस को काफी ग्लैमरस दिखाया है।

आपको बता दें कि इस गाने को लिखा है हरेराम डेंजर ने और इसका म्यूजिक दिया है रौशन सिंह ने। इस गाने के वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित हैं।





Next Story