लाइफ स्टाइल

Bhojpuri Song: यामिनी सिंह की इस बात से नाराज हुए खेसारी लाल, आप भी देखे शानदार डांस वीडियो

Special Coverage Desk Editor
16 Dec 2022 4:02 PM IST
Bhojpuri Song: यामिनी सिंह की इस बात से नाराज हुए खेसारी लाल, आप भी देखे शानदार डांस वीडियो
x
Bhojpuri Song: Bhojpuri New Song: भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) को ट्रेंडिग स्टार के नाम से भी जाना जाता है। फिल्म इंडस्ट्री में उनकी पॉपुलैरिटी नेक्सट लेवल पर पहुंच गई है।

Bhojpuri Song: Bhojpuri New Song: भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) को ट्रेंडिग स्टार के नाम से भी जाना जाता है। फिल्म इंडस्ट्री में उनकी पॉपुलैरिटी नेक्सट लेवल पर पहुंच गई है। फैंस के बीच एक्टर के गानों और फिल्मों को लेकर खासा क्रेज देखने को मिलता है। यूट्यूब पर भी खेसारी की म्यूजिक वीडियो को लोगों बेशुमार प्यार देते हैं। इस बीच एक्टर का एक नया सॉन्ग रिलीज हुआ है, जो सोशल मीडिया पर आते ही धूम मचाने लगा है। इसमें एक्टर भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन यामिनी सिंह (Yamini Singh) के साथ नजर आ रहे हैं।


खेसारी लाल का गान मचा रहा धमाल

इस साल भोजपुरी सॉन्ग को सुनने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसी के चलते नए-नए कलाकार भी अपना लक म्यूजिक वीडियो में अजमाते नजर आ रहे हैं। लेकिन खेसारी लाल एक दो पॉपुलर म्यूजिक गाने वाले स्टार नहीं है। उनके करियर में अनेक फिल्में और काफी सारे पॉपुलर गाने देने का रिकॉर्ड है। हाल ही में खेसारी का नया सॉन्ग 'दढ़िया बढ़िया लागेला' (Dadiya Badiya Lagela) को एक्टर के म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसमें एक्टर के साथ यामिनी सिंह की भी कमाल की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

यामिनी सिहं के साथ दिखी कमाल की केमिस्ट्री

खेसारी लाल के गाने के बारे में बात करें तो इसमें उनकी ऑन स्क्रीन गर्लफ्रेंड को एक्टर की दाढ़ी काफी ज्यादा पसंद होती है, लेकिन खेसारी को दाढ़ी रखना बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि खेसारी जब दाढ़ी सेव करने जाते हैं तो उन्हें यामिनी रोक लेती है। इस दौरान दोनों के बीच जबरदस्त डांस केमिस्ट्री देखने को मिलती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक गाने का वीडियो ट्रेंडिंग लिस्ट में दूसरे नंबर पर चल रहा है। फिलहाल तक गाने को 4.5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को भी खेसारी ने अपनी आवाज दी है। लेटेस्ट वीडियो को देखने के बाद फैंस काफी ज्यादा एक्साइडेट हो गए हैं। सोशल मीडिया पर तो वीडियो के नीचे कमेंट की बारिश होनी शुरू हो चुकी है। खास बात है कि गाने ने कुछ दिनों में ही पॉपुलैरिटी के तमाम रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

Next Story