लाइफ स्टाइल

Bigg Boss 15: राखी सावंत ने जीता 'टिकट टू फिनाले' का टास्क, क्या बनेंगी शो की पहली फाइनलिस्ट?

Special Coverage Desk Editor
9 Dec 2021 9:52 AM IST
Bigg Boss 15: राखी सावंत ने जीता टिकट टू फिनाले का टास्क, क्या बनेंगी शो की पहली फाइनलिस्ट?
x
बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) के घर में इस बार खुद बिग बॉस ने वीआईपी और नॉन-वीआईपी कंटेस्टेंट्स के सामने गुगली डाल दी है. इस गुगली के चलते घर में किसी भी सदस्य का विकेट गिर सकता है.

सलमान खान (Salman Khan) द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) के आज यानी बुधवार के एपिसोड में बहुत कुछ ड्रामा हुआ है. बिग बॉस द्वारा 'टिकट टू फिनाले' (Ticket To Finale) टास्क घोषित किए जाने के बाद वीआईपी (VIP) और नॉन-वीआईपी (Non VIP) कंटेस्टेंट्स सभी अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रहे हैं. वीआईपी टीम इस टास्क की संचालक है, लेकिन वीआईपी वालों को फिनाले में पहुंचाना नॉन-वीआईपी कंटेस्टेंट्स के हाथ में है.

आज के एपिसोड में पहले राउंड के दौरान तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) ने टास्क जीता. हालांकि वीआईपी सदस्यों ने यह राउंड रद्द करने की कोशिश की लेकिन सजा की तौर पर बिग बॉस ने उनमें से एक सदस्य को 'टिकट टू फिनाले' से बाहर करने का फैसला लिया. सबसे पहले अभिजीत बिचुकले कार्य से बाहर हुए. दूसरे राउंड में उमर रियाज (Umar Riaz) टास्क जीते और उन्होंने रितेश (Ritesh) को फिनाले की रेस से बाहर कर दिया. इसके बाद रश्मि (Rashmi) इस दौड़ से बाहर हो जाएंगी.

निशांत टास्क जीतने के बाद रश्मि को फिनाले की रेस से बाहर कर देंगे और आखिरकार देवोलीना और राखी सावंत (Rakhi Sawant) के बीच मुकाबले में नॉन-वीआईपी राखी का चुनाव करेंगे. राखी के फिनाले में पहुंच जाने के बाद उनके फैंस काफी खुश हैं. उनके एक फैन ने ट्वीट में लिखा है कि, "राखी सावंत ने टिकट टू फिनाले जीता.. वीआईपी जोन अब खत्म हो गया." एक अन्य ने लिखा, "राखी सावंत ने टिकट टू फिनाले टास्क जीता. अब वह घर की एकमात्र बची हुई वीआईपी और नई कप्तान भी हैं. बाकी सभी वीआईपी अब नियमित प्रतियोगी हैं."

वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर हुई एंट्री

राखी ने कुछ दिन पहले अपने पति रितेश के साथ वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर घर में एंट्री की थी. यह जोड़ी कई कारणों से सुर्खियां बटोर रही है. बिग बॉस 15 के घर में दर्शकों के सामने पहली बार राखी सावंत के पति की मुंह दिखाई हुई. हालांकि उनके पति के बारे में सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें वायरल हो रही हैं. खबरों की मानें तो राखी के यह असली पति नहीं हैं और कुछ खबरों में तो ये भी लिखा गया है कि रितेश, बिग बॉस के कैमरामैन हैं. हालांकि, राखी का कहना है कि वह उनके असली पति हैं.

Next Story