लाइफ स्टाइल

एक्टर दिलीप ताहिल का बेटा ड्रग्स के साथ गिरफ्तार, ऐंटी नारकोटिक्स सेल ने मारा छापा

Arun Mishra
5 May 2021 10:00 PM IST
एक्टर दिलीप ताहिल का बेटा ड्रग्स के साथ गिरफ्तार, ऐंटी नारकोटिक्स सेल ने मारा छापा
x

मुंबई पुलिस ने ड्रग्‍स मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए बॉलिवुड ऐक्‍टर दिलीप ताहिल (Dalip Tahil) के बेटे ध्रुव ताहिल (Dhruv Tahil) को गिरफ्तार कर लिया है। ध्रुव के पास से 35 ग्राम एमडी ड्रग्स (Mephedrone) भी जब्त हुई है। यह कार्रवाई मुंबई पुलिस की ऐंटी नारकोटिक्स सेल ने की है।

जानकारी के मुताबिक, ध्रुव ताहिल मार्च 2019 से मुजम्मिल अब्दुल रहमान शेख नाम के एक ड्रग पेडलर के संपर्क में था। मुजम्मिल को कुछ दिन पहले मुंबई पुलिस ने अरेस्ट किया था और जांच के दौरान उसने ध्रुव को ड्रग्स सप्लाई करने की बात कबूल की थी।

वॉट्सऐप चैट से हुआ खुलासा

आरोपी मुजम्मिल के मोबाइल की जांच करते हुए पता चला कि ध्रुव वॉट्सऐप चैट के जरिए लगातार मुजम्मिल शेख के संपर्क में था। उसने कई बार शेख से ड्रग्स मंगवाया था। ऐसे में बुधवार को ध्रुव के घर पर छापा मारा गया और उसे अरेस्‍ट कर लिया गया।

ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे पैसे

फिलहाल, ध्रुव की गिरफ्तारी पर दिलीप ताहिल का कोई बयान सामने नहीं आया है। पुलिस को इस बात के भी सबूत मिले हैं कि ध्रुव ने मुजम्मिल को कई बार ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर किए थे।

Next Story