लाइफ स्टाइल

विवादों में घिरी TVF Aspirants, इस दिग्गज राइटर ने लगाया सीरीज पर कहानी चोरी का आरोप

Arun Mishra
22 May 2021 9:02 AM IST
विवादों में घिरी TVF Aspirants, इस दिग्गज राइटर ने लगाया सीरीज पर कहानी चोरी का आरोप
x

टीवीएफ एस्पिरेंट्स (TVF Aspirants) हाल ही में फैंस के बीच पेश की गई है. इस सीरीज को फैंस के बीच हद से ज्यादा पसंद किया जा रहा है. सीरीज को युवा वर्ग काफी पसंद कर रहे हैं और इसको आम जिंदगी से जोड़ने वाला बता रहे हैं. रिलीज के बाद से ही सीरीज ने लोगों के दिल में घर कर लिया है. अब सीरीज को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है.

एक तरफ जहां सीरीज छा रही है तो वहीं दूसरी तरफ हिंदी के लोकप्रिय युवा लेखक नीलोत्पल मृणाल (Nilotpal Mrunal) ने टीवीएफ एस्पिरेंट्स पर चोरी का आरोप लगया है. उनके इस बयान के बाद से हर कोई हैरान रह गया है.

TVF Aspirants चुराई कहानी

नीलोत्पन मृणाल का कहना है कि सीरीज में उनकी कहानी है. इसके बाद सोशल मीडिया पर टीवीएफ एस्पिरेंट्स के खिलाफ यूजर्स का गुस्सा फूटा है. यूजर्स का कहना है कि उनको सीरीज में लेखक को क्रेडिट देना चाहिए.

डीएनए की खबर के अनुसार हिंदी में एक लंबे फेसबुक पोस्ट में नीलोत्पल मृणाल ने दावा किया है कि टीवीएफ की नवीनतम वेब सीरीज 'एस्पिरेंट्स' उनकी 2015 की किताब 'डार्क हॉर्स' पर आधारित है. अरुणभ कुमार द्वारा बनाई गई, वेब सीरीज दिल्ली के राजिंदर नगर में रहने वाले यूपीएससी उम्मीदवारों के जीवन का अनुसरण करती है.

सीरीज के डायरेक्टर पर उठाया सवाल

इतना ही नहीं अपने पोस्ट में, नीलोत्पल ने बताया कि कैसे वह टीवीएफ के अरुणाभ कुमार से मिले और सुझाव दिया कि उनकी किताब 'डार्क हॉर्स' पर आधारित वेब सीरीज़ की एक फिल्म बनाई जा सकती है. उन्होंने यहां तक लिखा कि बैठक अच्छी रही थी. इतना ही नहीं नीलोत्पल आगे कहते हैं कि सैद्धांतिक रूप से 'एस्पिरेंट्स' का 30 प्रतिशत उनकी किताब पर आधारित है, लेकिन मुंबई में बैठे लोगों के लिए यह चिंता का विषय नहीं था.

आपको बता दें कि लेख को 'डार्क हॉर्स' (Dark Horse Novel) के लिए 2016 के साहित्य अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया है. ऐसे में अब वह टीवीएफ के खिलाफ कानूनी कदम उठा सकते हैं. कहा जा रहा है कि लेखन ने खुद ही सीरीज को देखा है जब इसको देखा तो उनको सच्चाई का पता लगा था.

Next Story