
- Home
- /
- विविध
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Deepika Net Worth: पति...
Deepika Net Worth: पति रणवीर सिंह से कहीं ज्यादा अमीर हैं दीपिका पादुकोण, इतने करोड़ के बंगले की हैं मालकिन

Deepika padukone Net Worth in Rupees: बॉलीवुड इंडस्ट्री की लोकप्रिय अदाकाराओं में से एक दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) 5 जनवरी के दिन अपन 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस का जन्म 5 जनवरी 1986 के दिन डेनमार्क के कोपेनहेगेन में हुआ था। दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म की सफलता के बाद बॉलीवुड का हर डायरेक्टर दीपिका पादुकोण के साथ काम करने के लिए बेताब था। दीपिका पादुकोण ने अपने अब तक के एक्टिंग करियर में कई सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में की हैं। दीपिका पादुकोण आज इंडस्ट्री की टॉप हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में एक हैं। आज हम अपनी इस रिपोर्ट आपको दीपिका पादुकोण की कुल संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं।
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की एक फिल्म करने के लिए लगभग 25 से 30 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। इस हिसाब से दीपिका हर महीने 2.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करती हैं। सेलिब्रिटी नेटवर्थ डॉट कॉम के मुताबिक दीपिका पादुकोण की टोटल नेट वर्थ 40 मिलियन डॉलर यानी 330 करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी गई है। दीपिका पादुकोण केवल फिल्मों से ही नहीं सोशल मीडिया से भी अच्छी-खासी कमाई करती हैं। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस के 70.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वो किसी भी ब्रांड को प्रोमोट करने के लिए तकरीबन 1.5 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।
दीपिका पादुकोण का साल 2018 की फोर्ब्स इंडिया (Forbe's India) की सबसे अमीर सेलिब्रेटीज की लिस्ट में भी दर्ज हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस ने 2018 में 112 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। कई रिपोर्ट्स में यहां तक दावा किया गया है कि दीपिका पादुकोण की इनकम अपने पति रणवीर सिंह से भी ज्यादा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्म 'पठान' में नजर आएंगी। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ शाहरुख खान और जॉन अब्राहम भी लीड रोल में दिखाई देंगे। फिल्म 25 जनवरी के दिन रिलीज होने जा रही है।




