मनोरंजन

नवरात्र के पहले दिन दीपिका पादुकोण ने फैंस को दिया तोहफा, रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन की शक्ति शेट्टी की दिखाई झलक

Arun Mishra
15 Oct 2023 5:55 AM GMT
नवरात्र के पहले दिन दीपिका पादुकोण ने फैंस को दिया तोहफा, रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन की शक्ति शेट्टी की दिखाई झलक
x
दीपिका ने इंस्टाग्राम पर अपना पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "पेश है...शक्ति शेट्टी!"

आज शारदीय नवरात्र का पहला दिन है और इस खास दिन बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने फैंस को जबरदस्त तोहफा दिया है. दीपिका पादुकोण आधिकारिक तौर पर रोहित शेट्टी के पुलिस जगत में शामिल हो गई हैं और उन्होंने 'सिंघम अगेन' से अपना पहला लुक जारी कर दिया है। पोस्टर में दीपिका को एक क्रूर पुलिसकर्मी के रूप में बंदूक थामे दुश्मन से निपटने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है। पोस्टर शेयर करते हुए दीपिका ने इंस्टाग्राम पर अपना पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "पेश है...शक्ति शेट्टी!"


Next Story