लाइफ स्टाइल

Tiger Shroff को UK में 'Ganpath' की शूटिंग के दौरान आंख में लगी चोट, एक्टर ने फोटो शेयर करके दी जानकारी

Special Coverage Desk Editor
22 Dec 2021 5:57 PM IST
Tiger Shroff को UK में Ganpath की शूटिंग के दौरान आंख में लगी चोट, एक्टर ने फोटो शेयर करके दी जानकारी
x
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ इन दिनों यूनाइटेड किंगडम में अपनी आनेवाली फिल्म 'गणपत'के लिए शूट कर रहे हैं जहां एक अहम सीन को फिल्माते समय उनकी आंखों में चोट लग गई.

Tiger Shroff Injured on Ganpath Sets: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ इन दिनों यूनाइटेड किंगडम में अपनी आनेवाली फिल्म 'गणपत'के लिए शूट कर रहे हैं जहां एक अहम सीन को फिल्माते समय उनकी आंखों में चोट लग गई. अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपनी चोट खाई आंखों की फोटो साझा करते हुए लिखा, "चीजें होती रहती हैं. गणपत फाइनल काउंटडाउन." बता दें कि इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में वो एक्ट्रेस कृति सैनन संग नजर आएंगे.


'गणपत' की शूटिंग सेट पर घायल हुए टाइगर?

टाइगर श्रॉफ के फोटो कैप्शन से लग रहा है कि उनकी आंखों पर चोट फिल्म 'गणपत' की शूटिंग सेट पर हुआ है। फोटो को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, 'गणपत फाइनल काउंटडाउन'। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि उनकी आंख में लाल हो रखी हैं और सूजी हुई दिखाई दे रही है। वहीं आंखों के नीचे ब्लैक सर्कल दिख रहा है, जो किसी भारी चोट की ओर इशारा कर रहा है। फोटो में हरे रंग की टी-शर्ट और जैकेट पहने हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि टाइगर ने अपने पोस्ट में उन्हें चोट कैसे लगी और कब लगी इस बारें में कोई जानकारी नहीं शेयर किया है। बरहाल उनका पोस्ट वायरल हो चुका है।

Next Story