लाइफ स्टाइल

ऐक्ट्रेस पायल रोहतगी के खिलाफ FIR दर्ज

ऐक्ट्रेस पायल रोहतगी के खिलाफ FIR दर्ज
x

ऐक्ट्रेस पायल रोहतगी का विवादों से पुराना नाता है। इस बार सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो शेयर करने पर उनके खिलाफ केस किया गया है। पायल के खिलाफ पुणे में FIR दर्ज करवाई गई है। रिपोर्ट्स हैं कि उन्होंने महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया था।

एएनआई से म‍िली जानकारी के अनुसार पायल ने सोशल मीड‍िया पर एक वीड‍ियो शेयर क‍िया है, ज‍िसमें उन पर महात्‍मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के ख‍िलाफ आपत्त‍िजनक शब्‍दों के इस्‍तेमाल का आरोप है. पायल पर आईपीसी की धारा 153 (a), 500, 505(2) और 34 के तहत मामला दर्ज क‍िया गया है.

ये श‍िकायत पुणे की कांग्रेस कमेटी द्वारा श‍िवाजी नगर पुल‍िस स्‍टेशन में दर्ज कराई गई है. बता दें कि इससे पहले भी 36 साल की एक्‍ट्रेस पर उनके सोशल मीडिया पोस्‍ट और वीडियो के चलते देश के कई ह‍िस्‍सों में मामले दर्ज हो चुके हैं. पुणे शहर के कांग्रेस प्रवक्‍ता रमेश अय्यर ने कहा, 'पायल रोहतगी अक्‍सर नेहरू-गांधी परिवार के लिए आपत्तिजनक शब्‍दों का इस्‍तेमाल करती रही हैं. हमें हाल ही में एक ऐसी ही पोस्‍ट के बारे में पता चला है, शायद ये हाल-फ‍िलहाल की ही है. इसी के ख‍िलाफ हमने एक आधिकारिक मामला श‍िवाजी नगर पुल‍िस स्‍टेशन में दर्ज कराया है.'

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब अपने किसी विवादित बयान के चलते पायल मुश्किल में फंसी हों या फिर उन पर केस दर्ज हुआ है। इससे पहले भी कई मौकों पर अभिनेत्री की गिरफ्तारी हो चुकी है। पायल पर कुछ महीने पहले सोसायटी के चेयरमैन को गाली देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा था जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

बीते साल भी पायल रोहतगी नेहरू परिवार के खिलाफ अपमानजनक कॉमेंट्स करने को लेकर सुर्खियों में आ चुकी हैं। तब भी उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया था जिसमें जवाहर लाल नेहरू, उनके पिता मोतीलाल नेहरू और उनके पूरे परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही थीं। उन्हें राजस्थान पुलिस ने हिरासत में लिया गया था। बाद में पायल रोहतगी को जमानत मिल गई थी।



Next Story