लाइफ स्टाइल

'लहंगा में घुसल...', सुनिए, कोरोना वायरस पर भोजपुरी गानों की 'मस्ती'

Shiv Kumar Mishra
5 March 2020 10:21 AM GMT
लहंगा में घुसल..., सुनिए, कोरोना वायरस पर भोजपुरी गानों की मस्ती
x
​गुड्डू रंगीला इस गाने को लेकर आए हैं। इस गाने को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों ने इस पर गुस्सा भी जाहिर किया है। वहीं, पवन पुरवइया इस गाने में पीएम नरेंद्र मोदी से गुहार लगा रहे हैं कि लोगों को बचाने के लिए कुछ उपाय करें। गाने के जरिए वह यह भी बता रहे हैं कि बीमारी कितना खतरनाक है। ​

कोरोना वायरस को लेकर दुनियाभर में डर का माहौल है। पर, भोजपुरी इंडस्ट्री एक अलग ही मूड में है। शायद होली की खुमारी इसे कहें या जो मानें लेकिन कोरोना वायरस पर एक के बाद एक भोजपुरी गाने सामने आ रहे हैं।

इनमें कहीं लहंगा में कोरोना वायरस...तो कहीं पीएम मोदी से बचाव की गुहार लगाते गाने हैं। खैर, इन गानों को लेकर कुछ लोग गुस्से में हैं तो कुछ लोग इसे बुरा ना मानो होली है...बताकर टाल जाते हैं। खैर, देखिए किस तरह इस वायरस पर भोजपुरी गानों में मस्ती तारी है।

लहंगा में वायरस कोरोना घुसल बागुड्डू रंगीला इस गाने को लेकर आए हैं। इस गाने को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों ने इस पर गुस्सा भी जाहिर किया है।

चीन से आईल करोना वायरस

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के स्वर का दावा। इस गाने में यह बताया जा रहा है कि चीन से यह वायरस आया है और इससे बचने की जरूरत है।



तोर जवानी करोना वायरस

गुंजन सिंह का यह गाना है। मनोज मोहित का गीत है। जबकि बच्चु बिहारी ने संगीत दिया है।

पायलवा के लहंगा में करोना वायरस

यह रत्नेश सिंह का गाना बताया जा रहा है। इसमें डीजे स्टाइल में गाया गया है। चीन से लेकर इसके खतरा को बताते हुए गायक अपने अंदाज में इसे गा रहे हैं।

Next Story