
Gum Hai Kisi ke Pyar Mein: पॉपुलैरिटी मिलते ही आयशा सिंह ने इस टॉप एक्टर के शो को मारी लात

Ayesha Singh Rejected Show With Arjun Bijlani: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस आयशा सिंह इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। आयशा सिंह 'गम है किसी के प्यार में' में सई का रोल निभा रही हैं, जिसके लिए उन्हें खूब सराहा भी जाता है। हालांकि कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि आयशा सिंह जल्द ही 'गुम है किसी के प्यार में' को अलविदा कह सकती हैं। क्योंकि शो में 20 साल का लीप आने वाला है, जिसके बाद न केवल आयशा सिंह, बल्कि हर्षद अरोड़ा और नील भट्ट भी शो को अलविदा कह देंगे। वहीं हाल ही में आयशा सिंह को लेकर सुनने को मिल रहा है कि एक्ट्रेस को नया प्रोजेक्ट ऑफर हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयशा सिंह (Ayesha Singh) को अर्जुन बिजलानी संग शो के लिए अप्रोच किया गया था। यह शो जीटीवी पर आने वाला है और इसमें अर्जुन बिजलानी मुख्य भूमिका अदा करेंगे। इस सीरियल को 'बेहद', 'राधा मोहन' और 'इश्क सुब्हान अल्लाह' जैसे हिट टीवी शो के मेकर्स प्रोड्यूस कर रहे हैं। हालांकि आयशा सिंह ने इस शो को करने से मना कर दिया है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस से जुड़े सूत्रों ने दी है। Also Read - Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein: सई को विराट के पास देख फूटा दर्शकों का गुस्सा, दिया 'कैरेक्टरलेस औरत' का टैग
आयशा सिंह से जुड़े सूत्रों ने बताया कि एक्ट्रेस ने बिना देर लगाए अर्जुन बिजलानी संग शो को करने से मना कर दिया। उनका कहना है कि वह अभी 'गुम है किसी के प्यार में' शूट कर रही हैं। और एक शो को छोड़कर तुरंत दूसरे शो में कदम रखना उनके लिए थोड़ा मुश्किल है। बता दें कि आयशा सिंह के इस फैसले को जहां कुछ फैंस सपोर्ट कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उनपर निशाना भी साध रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयशा सिंह 15 जून को 'गुम है किसी के प्यार में' का आखिरी एपिसोड शूट करेंगी। बता दें कि हाल ही में हर्षद अरोड़ा ने भी शो को अलविदा कहा है। बताया जा रहा है कि लीप के बाद इसमें विनायक और सवि की कहानी देखने को मिलेगी। खुद आयशा ने भी बताया था कि शो की कहानी आगे बढ़ रही है, जिससे वे इसे अलविदा कह रहे हैं।