लाइफ स्टाइल

हैप्पी बर्थडे राम कपूर और जानिए राम कपूर से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

SCN Team
1 Sep 2018 7:50 AM GMT
हैप्पी बर्थडे राम कपूर  और जानिए राम कपूर से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें
x
आज राम कपूर ने अपना 45 वा जन्मदिन मनाया .

टीवी एक्टर राम कपूर का आज जन्मदिन है। बता दें कि राम कपूर आज टीवी के महंगे एक्टर्स में से एक हैं। बता दें कि राम कपूर आज टीवी के महंगे एक्टर्स में से एक हैं। राम कपूर को एक्टिंग का शौक बचपन से था और 9वीं क्लास में उन्होंने सबसे पहली बार एक स्टेज शो में हिस्सा लिया।


सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' से राम कपूर को काफी पॉपुलरिटी मिली। इस शो में उनके साथ एक्ट्रेस साक्षी तंवर थीं। सीरियल में राम कपूर ने एक बिजनेसमैन का किरदार निभाया था।इस सीरियल में उनके किरदार के साथ एक सीन भी काफी सुर्खियों में रहा। दरअसल, साक्षी तंवर और राम कपूर के बीच एक बोल्ड सीन फिल्माया गया था जो काफी चर्चा में रहा। इस शो के बाद इस सीरियल की टीआरपी काफी बढ़ गई थी। इसके साथ ही साक्षी और राम की ऑनस्क्रीन जोड़ी भी दर्शकों को भा गई थी।


एक्टिंग राम कपूर को इतनी पसंद थी कि वो ग्रेजुएशन करने के बाद सीधा दिल्ली आ गए थे और जमकर थिएटर किया। उन्होंने ज़्यादातर अंग्रेजी प्ले ही किए। उन्हें पहला ब्रेक दूरदर्शन के शो 'न्याय' में मिला। फिर उन्हें दो सीरियल्स और मिल गए- 'हीना' और 'संघर्ष'। इन सीरियल्स से ही बालाजी टेलीफिल्म्स की नजर राम कपूर पर पड़ी।


साल 2000 में राम कपूर ने 'घर एक मंदिर' सीरियल में काम किया। इसी सीरियल के दौरान राम की मुलाक़ात एक्ट्रेस गौतमी से हुई। कुछ सालों तक रिलेशन के बाद दोनों ने साल 2003 में शादी कर ली। दोनों के 2 बच्चे हैं एक बेटा अक्स और एक बेटी सिया कपूर।

Next Story