लाइफ स्टाइल

एक्टर जैकी भगनानी समेत 9 पर मॉडल ने लगाया रेप का आरोप, एफआईआर दर्ज

Arun Mishra
31 May 2021 5:11 PM GMT
एक्टर जैकी भगनानी समेत 9 पर मॉडल ने लगाया रेप का आरोप, एफआईआर दर्ज
x
मॉडल ने फोटोग्राफर के साथ ही 8 और लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं!

मुंबई में 9 हाई प्रोफाइल लोगों के खिलाफ रेप और मोलेस्टेशन का मामला दायर हुआ है। बताया जा रहा है मुंबई की ही एक मॉडल ने बॉलीवुड के फेमस फोटोग्राफर और एक्टर जैकी भगनानी के साथ और भी कई लोगों पर छेड़छाड़ और रेप का आरोप लगाया है। इस मामले में फोटोग्राफर कॉलस्टन ज्यूलियन के खिलाफ भी बांद्रा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। आप सभी को बता दें कि बांद्रा पुलिस के सूत्रों ने यह जानकारी दी है कि मॉडल ने फोटोग्राफर के साथ ही 8 और लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। मॉडल का कहना है कि कोलस्टन ज्युलियन ने मॉडलिंग में बड़ा चांस दिलाने के नाम पर साल 2014 से 2018 के बीच पर उसके साथ रेप किया।

आपको हम यह भी बता दें कि मॉडल ने फोटोग्राफर के साथ ही क्वान एंटरटेनमेंट के फाउंडर अनिरबान ब्लाह, एक्टर जैकी भगनानी, निखिल कामत, शील गुप्ता, अजित ठाकुर, गुरुज्योत सिंग,कृष्णकुमार,विष्णु वर्धान इंदुरी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। कहा जा रहा है इन सभी के खिलाफ बांद्रा पुलिस स्टेशन में केस दायर हुआ है। इस मामले में मॉडल का आरोप है कि एक्टर जैकी भगनानी ने उसके साथ बांद्रा में, निखिल कामत ने सांताक्रुज के एक फाइव स्टार होटल में, शील गुप्ता नाम के शख्स ने साल 2015 में अंधेरी की एक इमारत में उसके साथ छेड़छाड़ की थी।

इसके अलावा मॉडल का आरोप है कि अजित ठाकुर ने साल 2018 में उसके साथ विलेपार्ले की एक बिल्डिंग में रेप किया था। अब मॉडल की शिकायत के बाद सभी आरोपियों पर आईपीसी की धारा 378 (एन), 354 और 34 के तहत केस दर्ज किया है।

Next Story