लाइफ स्टाइल

जाह्नवी कपूर ने कार में बदले कपड़े, PHOTOS वायरल

Arun Mishra
11 March 2021 2:51 AM GMT
जाह्नवी कपूर ने कार में बदले कपड़े, PHOTOS वायरल
x
जाह्नवी कपूर ने कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें से एक फोटो में जाह्नवी कपूर कार में कपड़े भी बदलते नजर आ रही हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर इन दिनों फिल्म 'रूही' के प्रमोशन्स में बिजी हैं। जाह्नवी कपूर एक ओर जहां अलग अलग जगहों पर जाकर फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं तो वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर भी फिल्म को खूब प्रमोट कर रही हैं। ऐसे में जाह्नवी कपूर ने कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें से एक फोटो में जाह्नवी कपूर कार में कपड़े भी बदलते नजर आ रही हैं।

कार में बदले कपड़े

जाह्नवी कपूर ने चार फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। जिनमें से दो फोटोज में से जाह्नवी कपूर का सुपरस्टाइलिश अंदाज नजर आ रहा है तो वहीं एक फोटो में जाह्नवी कपूर कार में ही कपड़े बदलते नजर आ रही हैं। इसके अलावा एक फोटो में वो प्लेन के अंदर बैठे नजर आ रही हैं।

कैप्शन में लिखी मजेदार बात

जाह्नवी कपूर ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में भी मजेदार बात लिखी है। जाह्नवी कपूर ने कैप्शन में लिखा- ये एक रिलेक्स्ड डे था। अपने इस कैप्शन के साथ ही जाह्नवी कपूर ने अपसाइड डाउन स्माइलिंग स्माइलीज का भी इस्तेमाल किया है। फैन्स जाह्नवी कपूर के फोटोज और कैप्शन को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए प्यार जाहिर कर रहे हैं।

रिलीज हुई रूही

बता दें कि जाह्नवी कपूर की फिल्म रूही आज रिलीज हो गई है। फिल्म में जाह्नवी कपूर के साथ ही राजकुमार राव और वरुण शर्मा मुख्य किरदारों में है। रूही एक हॉरर कॉमेडी है, जो दिनेश विजान के हॉरर- कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है। इससे पहले इस यूनिवर्स की स्त्री रिलीज हो चुकी है। जबकि आगे आने वाले टाइम में भेड़िया और मुंजा रिलीज होंगी।

धड़क से किया था डेब्यू

बता दें कि जाह्नवी कपूर ने फिल्म धड़क से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में जाह्नवी कपूर के साथ ईशान खट्टर मुख्य किरदार में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी, लेकिन जाह्नवी कपूर ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।

Arun Mishra

Arun Mishra

Sub-Editor of Special Coverage News

Next Story